शेयर मार्केटिंग का बनना है किंग, तो कर लें ये कोर्स
By Mahima Sharan17, Jan 2025 12:01 PMjagranjosh.com
शेयर बाजार
शेयर मार्केटिंग हमेशा से लोगों के बीच काफी ट्रेंडिंग रहा है। आज के समय में ज्यादातर लोग शेयर मार्केटिंग के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक है, तो स्टॉक मार्केटिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उसके बारे में अच्छे से समझना बेहद ही जरूरी है। इसके साथ ही आपको इससे जुड़ी सभी टर्म और कंडीशन को अच्छे से समझने की आवश्यकता है।
करें ये कोर्स
आज हम आपको ऐसी ही एक कोर्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप स्टॉक मार्केटिंग का बादशाह बनकर डबल मुनाफा कमा सकते हैं। बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और एसबीआई ने हाल ही में स्टॉक मार्केटिंग से जुड़े कुछ सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है।
बेसिक जानकारी
इस कोर्स में इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल बैंकिंग पेमेंट सिस्टम, स्टॉक मार्केटिंग के बारे में बेसिक जानकारी की दी जाती है। इसके साथ ही आपको सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
वेबसाइट
इस कोर्स में करीब 10 वीडियो, लेंथ टेस्ट और सप्लीमेंट्री स्टडी मटेरियल शामिल है। यह कोर्स आपको Nseindia.com की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
डिप्लोमा कोर्स
यह कोर्स 6 महीने का है, जिसमें स्टॉक में ट्रेंड, फ्यूचर मार्केटिंग के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल मार्केटिंग की पूरी जानकारी मौजूद है। इसके साथ ही आपको कई तरह के ऑनलाइन कोर्स भी मिल जाएंगे।
स्टॉक की जानकारी
ये कोर्स करने के बाद आप आसानी से सीख जाएंगी की अपने पैसों को कैसे और किस स्टॉक में लगाने हैं।
यह कोर्स आपको स्टॉक का बादशाह बना सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
मटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में करियर कैसे बना सकते हैं?