बच्चों के लिए हेल्दी रूटीन कैसे बनाएं?


By Mahima Sharan11, Mar 2025 11:29 AMjagranjosh.com

हेल्दी टाइम टेबल

बच्चों के जीवन में सही तालमेल का होना बेहद ही जरूरी है, जिसे हम रूटीन कहते हैं। बच्चों के रूटीन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल, नींद और फिजिकल एक्सरसाइज को प्राथमिकता देना बेहद ही जरूरी है। आइए आज जानते हैं कि बच्चे के लिए हेल्दी रूटीन कैसे प्लान करें।

टाइम मैनेजमेंट करें

छात्र जीवन में सही टाइम टेबल का होना बेहद ही जरूरी है। आपका बच्चा किस काम को कितना समय और कब देगा इसके लिए सही टाइम टेबल का होना बेहद ही जरूरी है। टाइम टेबल बनाते वक्त पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटी पर भी ध्यान दें।

पढ़ने का सही तरीका

पढ़ाई के लिए शांत स्थान और सही तरीके से ऑर्गनाइज रहना बेहद ही जरूरी है। सुनिश्चित करें की पढ़ाई के बीच बच्चे छोटे-छोटे ब्रेक ले। यह ब्रेक बच्चों को बर्नआउट होने से बचाते हैं और वे पूरे फोकस के साथ पढ़ पाते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी और खेल-कुद

बच्चों को हर दिन कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल-कूद भी बहुत जरूरी है। आउटडोर गेम, फिजिकल एक्सरसाइज और योग बच्चों के मानसिकता को मजबूत बनाती हैं। वहीं खेल से बच्चों के अंदर टीमवर्क स्किल डेवलप होता है।

अच्छी नींद भी है जरूरी

बच्चों के मानसिक विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद का होना बेहद ही जरूरी है। सुनिश्चित करें कि बच्चे कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी गुणवत्तापूर्ण वाली नींद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद ही जरूरी है। सही मात्रा में नींद लेने से बच्चों का स्क्रीन टाइम भी कम होता है।

बैलेंस बनाने के तरीके

बच्चों को प्राथमिकता तय करने के लिए कहें। उन्हें बताएं कि उनके लिए क्या ज्यादा जरूरी है और इसका चुनाव बच्चों को खुद करने दें। पहले उन कामों को प्राथमिकता दे, जो ज्यादा जरूरी हो या कठिन हो। ऐसा करने से आप लास्ट मिनट के भाग-दौड़ से बच सकते हैं।

इस तरह से आप बच्चों के लिए एक सही टाइम टेबल बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

नौकरी में सफलता पाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग