बच्चों को पढ़ाई के लिए मोटिवेट कैसे करें?


By Mahima Sharan07, May 2024 06:09 PMjagranjosh.com

पढ़ने में मुश्किल

कुछ बच्चे बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे होते हैं लेकिन कुछ बच्चों को पढ़ाना बहुत मुश्किल होता है।

पढ़ाई के लिए प्रेरित

अगर आप छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर अपने बच्चे को पढ़ाएंगे तो बच्चा न सिर्फ पढ़ाई में बेहतर बनेगा बल्कि उसे पढ़ने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।

एक टाइम टेबल बनाएं

आपको अपने बच्चों के साथ बैठकर एक टाइम टेबल बनाना चाहिए। इसके बाद उन्हें विषय के महत्व के बारे में बताएं।

रुचि जगाए

आपको बच्चों को पढ़ाते समय उनमें रुचि विकसित करनी चाहिए। अगर बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा तो वह पढ़ाई से कतराएगा।

एक लक्ष्य बनाएं

रोजाना लक्ष्य बनाएं और उसी के अनुसार अपने बच्चों को पढ़ाएं। इससे बच्चों को पढ़ाई में आसानी होगी और वे जल्दी काम करना सीख जाएंगे।

कार्य को पूरा करने के लिए प्रेरित करें

अपने बच्चों को स्कूल का काम करने के लिए प्रेरित करें और उन्हें अलग-अलग समय पर अलग-अलग विषयों का काम करने के लिए कहें।

इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे को पढ़ाई के मोटिवेट कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आसानी से कवर होगा सिलेबस, फॉलो करें ये टिप्स