गर्मी की छुट्टियों में मौज-मस्ती के बीच बच्चे करेंगे पढ़ाई, फॉलो करें ये टिप्स


By Mahima Sharan13, Jun 2024 07:55 PMjagranjosh.com

मौज-मस्ती के साथ पढ़ेंगे बच्चे

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। यह समय बच्चों के मौज-मस्ती की होती है, लेकिन खेल के साथ बच्चों के लिए पढ़ना भी बहुत जरूरी है। इसलिए यहां कुछ मजेदार टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं।

समर कैंप

समर कैंप छुट्टियों में बच्चों को बहुत कुछ सिखाते हैं। यहां मौज-मस्ती तो होती ही है, साथ ही बच्चा बहुत कुछ सीखता भी है। ऐसे समर कैंप चुनें जहां मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियां भी हों।

ऐतिहासिक जगहें

छुट्टियों में बच्चे को सीधे पढ़ाई करने के लिए कहने की बजाय उसे खेल-खेल में पढ़ाना चाहिए। दरअसल, इस दौरान बच्चा रिलैक्स और मस्ती के मूड में होता है, इसलिए मस्ती-मजाक के साथ वे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।

लगातार शिक्षित करना

अगर आप बच्चे को कहीं बाहर ले जा रहे हैं तो आप उसे घुमाने के साथ-साथ शिक्षित भी कर सकते हैं। जहां आप जा रहे हैं वहां के प्राचीन स्थलों और इतिहास के बारे में बच्चों को बताएं।

ऑनलाइन वर्कशीट

अगर बच्चा घर पर है तो आप ऑनलाइन वर्कशीट के जरिए भी बच्चे को पढ़ा सकते हैं। आजकल इंटरनेट पर बच्चों के लिए कई तरह की वर्कशीट मौजूद हैं जो बच्चे की मानसिक क्षमता को बेहतर बनाती हैं।

कहानी वाली किताबें

बच्चे में पढ़ने की आदत डालना जरूरी है इसलिए छुट्टियों में बच्चों को कहानी की किताबें दें और उनके साथ पढ़ें। इससे बच्चे में पढ़ने की आदत विकसित होगी जो भविष्य में उसके काम आएगी।

इन टिप्स से आप बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मजेदार तरीके अपना कर पढ़ा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

ये 5 प्राचीन गुरुकुल तकनीक अपनाएं, तेजी से सीखेगा बच्‍चा