10वीं संस्कृत एग्जाम की तैयारी कैसे करें?


By Mahima Sharan20, Feb 2025 11:48 AMjagranjosh.com

संस्कृत एग्जाम की तैयारी कैसे करें

बोर्ड एग्जाम शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है और आज 10वीं के विद्यार्थियों का साइंस एग्जाम है। इसके बाद तीसरा पेपर संस्कृत का आयोजित होने वाला है। ज्यादातर छात्रों को यह पेपर पसंद नहीं होता, क्योंकि इससे छोटी-छोटी गलतियों पर नंबर कटने की आसार होते हैं। लेकिन, क्या हो जब आप उन छोटी चीजों को पहले ही सुधार लें? आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

व्याकरण

सबसे पहले तो आपको व्याकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों के सबसे ज्यादा नंबर इसी सेक्शन में कटते हैं। इसलिए संधि (शब्दों का जुड़ना), समास (मिश्र शब्द), प्रत्यय (प्रत्यय), धातु रूप (क्रिया संयोग), अव्यय (अनिवार्य शब्द), उपसर्ग (उपसर्ग)  पर जोर दें। इस चीजों को गहराईयों से समझें और छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें।

चैप्टर की समझ

संस्कृत में भी चैप्टर होते है, इसलिए हर पाठ को गहराइयों से समझने का प्रयास करें। टेक्स्ट बुक के हर चीज को सही तरह से पढ़ें और हर कॉन्टेक्ट्स को समझे। परीक्षा में आपके कुछ भी पूछा जा सकता है, इसलिए किसी भी चैप्टर को हल्के में न ले।

अनुवाद भी है जरूरी

संस्कृत में अक्सर अनुवाद पूछे जाते हैं, इसलिए सरल हिंदी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी चीजों पर गौर करें।

कॉम्प्रिहेंशन (Passage Writing)

संस्कृत में कॉम्प्रिहेंशन पूछे जाते हैं, इसलिए अनदेखे पैसेज को समझने की कोशिश करें। मुख्य बिंदुओं की पहचान करें और पैसेज पर आधारित प्रश्नों के जवाब दे।

लिखने का कौशल और जरूरी श्लोक

संस्कृत में पत्र लेखन और श्लोक पूछे जाते हैं। इसलिए आसान तरीके से लिखने का प्रयास करें और सभी जरूरी श्लोकों को याद करें।

इन तरह से आप 10वीं संस्कृत की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Delhi CM: इन महिलाओं ने संभाली है दिल्ली में सीएम की कमान