Delhi CM: इन महिलाओं ने संभाली है दिल्ली में सीएम की कमान
By Priyanka Pal20, Feb 2025 10:41 AMjagranjosh.com
दिल्ली सीएम
भाजपा ने 5 फरवरी के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराकर राष्ट्रीय राजधानी की कमान को अपने हाथ में ले लिया है। जबकि भगवा पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापस आई है।
रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के भारी अंतर से हराया है। अब दिल्ली की सीएम की कुर्सी पर बैठने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
उनका राजनीतिक जीवन 1992 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से शुरू हुआ था। जहां वे ABVP में शामिल हुईं और बाद में दिल्ली छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं।
पहली महिला सीएम
सुषमा स्वराज ने 1998 में इतिहास रचा जब वे दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाई गई थीं। सीएम के रूप में उनका कार्यकाल छोटा था, लेकिन यह 1998 के राज्य चुनावों से पहले भाजपा के लिए जरूरी साबित हुआ था।
शीला दीक्षित
शीला दीक्षित को दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है, उन्होंने 1998 से 2013 तक राजधानी पर शासन किया है। पंजाब के कपूरथला में जन्मी दीक्षित की राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश में एक सांसद के रूप में शुरू हुई थी।
आतिशी
आम आदमी पार्टी की एक प्रमुख नेता आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में सितंबर 2024 में, शपथ ली थी। सेंट स्टीफंस कॉलेज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Delhi CM Rekha Gupta Political Career And Education Qualifications