By Mahima Sharan28, Nov 2024 11:11 AMjagranjosh.com
10वीं बोर्ड टाइम टेबल
बोर्ड एग्जाम में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में बच्चों के मन में कई सारे सवाल आते होंगे। उन में से ही एक ही सवाल है पढ़ाई के लिए शेड्यूल कैसे बनाएं? आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप 10वीं बोर्ड की तैयारी कर सकते हैं-
पढ़ाई के लिए दिन बांटे
हर विषय की जटिलता और लंबाई के आधार पर पढ़ाई के दिन बांटे। अपनी ताकत और टाइम मैनेजमेंट स्किल के अनुसार अपना शेड्यूल बनाएं, जिससे सभी विषयों की पूरी कवरेज सुनिश्चित हो सके।
डेली टू-डू लिस्ट
अपने बांटे हुए स्टडी डे के अनुसार डेली टू-डू लिस्ट तैयार करें। कुछ खास विषयों को प्राथमिकता देने या चुनौतीपूर्ण विषयों को बाद के लिए छोड़ने से बचें। निरंतरता बनाए रखने के लिए अपने सभी विषयों को संतुलित करें।
रिवीजन के लिए प्लान
प्रभावी सीखने के लिए नियमित रिवीजन महत्वपूर्ण है। जरूरी कॉन्सेप्ट, परिभाषाओं और फॉर्मूलों को मजबूत करने के लिए समय-समय पर रिवीजन करें।
सेल्फ असिस्टेंट
मॉक एग्जाम, कक्षा 10 के प्रश्न बैंकों और पिछले पेपरों का उपयोग करके नियमित रूप से अपने ज्ञान को जांचे। इससे आपको अपनी प्रगति को ट्रैक करने में मदद मिलती है और आपने जो सीखा है उसे लागू करके आपकी समझ बढ़ती है।
इन तरीकों से आप टाइम टेबल तैयार कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ