Human Psychology: लोगों को किताबों की तरह कैसे पढ़ा जाए?


By Priyanka Pal07, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com

ह्यूमन साइकोलॉजी में इंसानों के बारे में हर छोटी से छोटी हरकत को पढ़ा जा सकता है। इंसान की बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बताने का दम रखती है। आज जानिए कि आप किसी इंसान को किताब की तरह कैसे पढ़ सकते हैं?

अंगूठ से हाथ दबाना

मुंह में पेन चबाना यह सिंगनल है कि उन्हें लोगों पर और खुद पर थोड़ा कम विश्वास है। इससे यह भी पता चलता है कि उन्हें दुबारा अपने विचार पर सोचने की जरूरत है।

कुर्सी पर किनारे बैठना

यह एक सिंबल है कि आप जो लोगों से अपनी बात कह रहे हैं, उस बात पर आप विश्वास करते हैं और उसे कहने के लिए आप एकदम तैयार हैं।

हाथों को खुला रखना

ये सबसे पॉजिटिव तरीका है अपनी किसी बात या दूसरों की किसी भी बात को मानने का। इससे सामने वाला आपसे सबसे पहले इंप्रेस होगा।

दबाए हुए हाथ

दोनों हाथ दबाकर बैठने वाले लोग टेंशन में होते हैं। ये इस बात का संकेत है कि व्यक्ति किसी बात को लेकर चिंतित है।

कॉन्फिडेंस

दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाकर बैठना या बात कहने के दौरान इस पॉस्चर को बनाए रखने का मतलब है सामने वाले का कॉन्फिडेंस हाई है। इतना ही नहीं ये साइन इस बात का संकेत है कि आप जो कह रहे हैं उस बात पर भरोसा करते हैं।

बात छिपाना

बात करते और सुनते टाइम अपने हाथों को बार - बार मुंह पर ले जाना इस बात का संकेत है, कि वह टेंशन में है। जब तक आप सामने वाले से खुलर बात नहीं करेंगे तब तक लोग आपकी बातों को नहीं समझ सकते।

बैठते हुए पेंट खिंचना

जब भी कोई व्यक्ति बैठते हुए पेेंट ऊपर करता है तो, ये संकेत है कि आप किसी बात को लेकर डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं। आपका दिमाग उसी को लेकर सोच रहा है ये इस बात का संकेत है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

15 दिनों में अंग्रेजी सीखने के मूलमंत्र