By Priyanka Pal06, Jan 2025 06:23 PMjagranjosh.com
आज जानिए इंग्लिश सीखने के उन नायाब तरीकों के बारे में जिनसे आप 15 दिन में अंग्रजी बोलना सीख सकते हैं।
सुनना
जो अलग - अलग इंग्लिश के पॉडकास्ट होते हैं और टेड टॉक्स को आप सुनना शुरू करें। इंग्लिश स्पीकर को सुनकर आप उस लहेजे में बोलना सीख सकते हैं।
बोलना
अगर आप बोलना सीखना चाहते हैं, तो हर रोज किसी ऐसे इंग्लिश स्पीकर से बात करना शुरू करें जिससे आप खुलकर बात कर सकें। जो शब्द आपको समझ में ना आए उसपर लंबी चौड़ी बातचीत करना शुरू करें।
खुद को रिकॉर्ड करना
रोजाना 10 से 15 मिनट कुछ भी बोलकर कैमरे के सामने बैठकर बोलना शूरू करें। किसी भी टॉपिक के बारे में या न्यूज के बारे मे कुछ भी शुरू कर सकते हैं।
पढ़ना
इंग्लिश के आर्टिकल या बुक 30 मिनट के लिए पढ़ना शुरू करें। अगर आप इंग्लिश को बाकई 15 दिन में सीखना चाहते हैं, तो आप रोजाना 30 मिनट कुछ पढ़ने के लिए निकालें।
रोजाना नया शब्द सिखना
जो भी बुक या आर्टिकल आप रोजाना पढ़ रहे हैं, उसमें कठिन शब्द के बारे में जानना और वाक्य बनाना शुरू करें।
लिखना शुरू करें
जो भी कहानी या किताब आप पढ़ना चाहते हैं, उसे पढ़ने के बाद शॉर्ट में लिखना शुरू करें। आपको जो भी समझ आया उसे रोजाना लिखना शुरू करें, इससे आपकी इंग्लिश मजबूत बनती जाएगी।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।