भारत के इन B.Tech कॉलेज का इंडेक्स स्कोर जानिए


By Priyanka Pal06, Jan 2025 04:35 PMjagranjosh.com

अगर आप भी बीटेक के बेस्ट कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो आज जानिए देश के 7 बीटेक कॉलेज और उनकी इंडेक्स रैंक कितनी है।

आईआईटी बॉम्बे

अगर आप भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो यहां एडमिशन लेकर आपकी किस्मत चमक सकती है। यहां से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को पैकेज मिलता है। इसका इंडेक्स स्कोर 920 है।

​​​आईआईटी दिल्ली​​​​

जेईई एडवांस्ड में अच्छा स्कोर करने वाले स्टूडेंट यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन ले सकते हैं। ​​​आईआईटी दिल्ली​​​​ का इंडेक्स स्कोर 918.58 है।

​​​आईआईटी मद्रास

इसकी पहचान देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से की जाती है। इसका इंडेक्स स्कोर 914.7 है, हर युवा का सपना होता है कि वह यहां से पढ़ाई करें।

आईआईटी खड़गपुर

जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट यहां एडमिशन ले सकते हैं। इसका इंडेक्स स्कोर 910 है, यहां एक साल की फीस 2 लाख 23 हजार है।

आईआईटी गुवाहाटी

यहां पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की एक साल की फीस 2 लाख 60 हजार रुपए है। इसी के साथ इसका इंडेक्स स्कोर 907 है।

आईआईटी कानपुर

जेईई एडवांस्ड में अच्छी पर्सेंटाइल लाने वाले यहां भी इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की एक साल की फीस 2 लाख 19 हजार है। इसका इंडेक्स स्कोर 905 है।

आईआईटी रुड़की

903 इंडेक्स स्कोर के साथ आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर एक साल की फीस 2 लाख 84 हजार है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Harvard University के टॉप 7 ऑनलाइन कोर्सेस