ज्यादा सोचने से बढ़ता है छात्रों का मानसिक तनाव, जानें रोकने के तरीके
By Mahima Sharan18, Sep 2024 02:15 PMjagranjosh.com
मानसिक तनाव का कारण
आज के समय में मानसिक तनाव बच्चों के लिए बेहद ही आम समस्या है। पढ़ाई के बढ़ते दबाव के साथ-साथ सोशल लाइफ का स्ट्रेस हर बच्चे से हैंडल नहीं हो पाता है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो स्ट्रेस कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे-
वास्तविकता में जीना
आज के समय में आधे से ज्यादा बच्चे वास्तविकता से दूर हो चुके हैं। जब आप अपने विचारों में उलझ जाते हैं, तो आप सामने से तनावों को न्यौता देते हैं। ऐसे में काल्पनिक दुनिया से निकलकर वास्तविक जीवन में जीना शुरू कर दें।
अपने विचारों की निगरानी करें
बार-बार एक ही चीज को सोचकर आप अपनी परेशानियों को खुद से बढ़ा रहे हैं। इसलिए अपने विचारों को ट्रैक करें और देखें कि आप एक दिन में एक ही टॉपिक पर कितनी बार सोचते हैं। ऐसा करने से आप अपने तनाव को माप सकते हैं।
सकारात्मक सोच विकसित करें
इंसान की सबसे बड़ी समस्या हैं, वे किसी भी चीज में कमियां सबसे पहले ढुंढ लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी नकारात्मक सोच पर काबू पाया जाए। इसके लिए आप माइंडफुलनेस तकनीकों का सहाना ले सकते हैं।
मेडिटेशन
तनाव पर काबू पाने का सबसे बेस्ट तरीका है ध्यान में डूब जाना। मेडिटेशन करने से दिमाग सकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित होती हैं। रोजाना कम से कम 10 मिनट मेडिटेशन की आदत डालें।
अपने शौक पर काम करें
आपकी पसंदीदा एक्टिविटी आपको खुश और पॉजिटिव रखने में मदद करती है। इसलिए उन चीजों में खुद को इन्वोल्व करें, जिसे करके आपको अच्छा महसूस होता हो जैसे की गाना सुनना, डांस करना, गेम खेलना, पढ़ना आदि।
शारीरिक व्यायाम
रोजाना व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिंस बढ़ता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है।
प्रोफेशनल मदद
जब आपको यह लगने लगे की आपका स्ट्रेल लगातार बढ़ता जा रहा है, तब किसी प्रोफेशनल की मदद लें। प्रोफेशनल के सामने आप खुलकर अपनी बातों को बोल पाएं, जिससे आपका मन हल्का होता है।
इन टिप्स की मदद से आप खुद को तनाव और चिंता से दूर रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ