बात-बात पर Sorry बोलना पर्सनैलिटी पर डालता है निगेटिव असर, जल्द करें सुधार


By Mahima Sharan04, Oct 2024 02:22 PMjagranjosh.com

ज्यादा मांफी मांगने की आदत

गलती के लिए माफ़ी मांगना एक अच्छी आदत है, लेकिन अगर आप हर छोटी-छोटी बात के लिए माफ़ी मांगते रहते हैं, तो इसका असर आपकी पर्सनैलिटी पर बहुत ज़्यादा पड़ता है।

आत्मविश्वास के साथ कदम उठाएं

हर छोटी-छोटी बात के लिए माफ़ी मांगने या ज़रूरत से ज़्यादा माफ़ी मांगने का एक कारण यह भी हो सकता है कि आप अपने विचारों या काम को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं।

खुद पर अभ्यास करें

बार-बार माफ़ी मांगने की आदत से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको खुद पर काफी अभ्यास करने की ज़रूरत हो सकती है। इसके लिए जब आपको लगे कि आप माफ़ी मांगने वाले हैं, तो रुकें और खुद से पूछें कि क्या वाकई इसके लिए माफ़ी मांगना आपके लिए ज़रूरी है।

दूसरे व्यक्ति की प्रतिक्रिया को समझें

जब आप माफ़ी मांगते हैं, तो दूसरे व्यक्ति की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना ज़रूरी होता है। ऐसे कई लोग हैं जो हर गलती के लिए आपको ही दोषी ठहराएंगे और आपसे ही माफ़ी सुनेंगे, क्योंकि उन्हें आपकी कमज़ोरी समझते हैं। इसलिए मांफी मांगने से पहले सामने वाली की नियत को समझें।

आत्मविश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है

हर छोटी-छोटी बात के लिए माफ़ी मांगने का मतलब है कि आपको खुद पर भरोसा नहीं है। ऐसे में आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है, तभी आप अपनी ज्यादा माफी मांगने की आदत पर काबू पा सकते हैं।

किसी विशेषज्ञ से सलाह लें

अगर आप माफी मांगने की अपनी आदत से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं और आपकी सारी कोशिशें नाकाम हो गई हैं, तो आपको किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेनी चाहिए।

इन तरीकों से आप बार-बार सॉरी बोलने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

क्या आपका मूड भी होता रहता है स्विंग? ये 5 तरीके अपनाएं