Biology में करना है टॉप, ये टिप्स आएंगे कामPrakhar Pandey
By Prakhar Pandey10, Feb 2023 04:39 PMjagranjosh.com
आज हम आपको इस बायोलॉजी से जुड़ी कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसका प्रयोग करके आप टॉप कर सकते हैं।
बायोलॉजी &बायोलॉजी एक ऐसा विषय हैं जो हमें धरती पर जीवित हर प्रजाति के बारे में विस्तृत रूप से बताता हैं। जो बच्चे डॉक्टर या मेडिकल की फील्ड में अपना भविष्य देखते है उनके लिए ये विषय बेहद जरूरी हैं।
एनसीईआरटी पढ़े &अगर आप बोर्ड या नीट के विद्यार्थी है तो एनसीआरटी की किताबें जरूर पढ़े। उसके साथ-साथ अपने ज्ञान के स्तर को अधिक बढ़ाने के लिए आप साइड बुक्स भी पढ़ सकते हैं।
रट्टा मारने से बचें &बायोलॉजी ही नहीं बल्कि हर विषय में रटने से बचें। क्योंकि अगर आप टॉपिक का बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर कर लेते है तो उसे आप कभी नहीं भूलेंगे।
टाइम मैनेज करना सीखें &बायोलॉजी पढ़ते समय इस बात का एनालिसिस जरूर करें कि किस टॉपिक पर आपको कितना टाइम देना हैं।
जरूरी चैप्टर को ध्यान से पढ़ें &रिप्रोडक्शन, प्लांट फिजियोलॉजी, जेनेटिक्स यूनिट, ह्यूमन फिजियोलॉजी, और इकोलॉजी पर ध्यान दें। इसके अलावा अपने टीचर से सलाह लेकर और चैप्टर के इंपोर्टेंट यूनिट्स को भी पढ़े।
चार्ट बनाएं &फ्लो चार्ट बनाने को दिया हैं तो उसका चार्ट बना लें। ग्रॉफ दियो हो तो उसे अच्छे से पढ़ें। इस तरीके से पढ़ने से आपको चीजें याद रहेंगी।
डायग्राम बनाने की प्रैक्टिस &परीक्षा में डायग्राम पर आधारित सवाल भी पूछे जाते है। इसलिए डायग्राम बनाने की प्रैक्टिस भी जरूर करें।
डिसक्शन जरूर करें &आपको जो विषय कठिन लग रहा हो उसे टीचर या आपसे पढ़ने में बेहतर स्टूडेंट से डिसक्श जरूर करें। इससे आपको तथ्य &समझने में मदद मिलेगी।
सबसे जरूरी काम &चाहें आप किसी भी क्लास के स्टूडेंट हो मेन पेपर में बैठने से पहले सैंपल पेपर जरूर सॉल्व करें। पुराने पेपर सॉल्व करने से आपको अपने परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का अंदाजा लग जाएगा।