इंस्टाग्राम पर HD फोटो-वीडियो कैसे करें अपलोड?


By Mahima Sharan11, Mar 2025 12:39 PMjagranjosh.com

इंस्टाग्राम ऐप के फीचर्स

इंस्टाग्राम आज के समय में सबसे ट्रेंडी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। ज्यादातर युवा अपना समय इंस्टाग्राम पर ही बिताते हैं। हालांकि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फुल एचडी क्वालिटी में फोटो और वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन अपलोडिंग के बाद ही उनकी क्वालिटी गिर जाती है।

जानकारी का अभाव

दरअसल ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है और यही कारण है कि वे खराब क्वालिटी में फोटो और वीडियो अपलोड कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फोटो और वीडियो फुल एचडी क्वालिटी में अपलोड नहीं हो पाते हैं।

सेटिंग में बदलाव

अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है, तो इसके लिए आपको इंस्टाग्राम की सेटिंग में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

स्टेप 1

सबसे पहले अपने फोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें। इसके बाद प्रोफ़ाइल आइकन पर जाकर थ्री लाइन ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2

वहीं नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको Data Uses And Media Quality का ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन पर टैप करें। जिसके बाद तीन और ऑप्शन आपके सामने आएंगे।

स्टेप 3

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सारी फोटो और वीडियो हमेशा हाई क्वालिटी में अपलोड हो, तो Highest Quality ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

इस तरह से आप हमेशा अच्छी क्वालिटी में फोटो और वीडियो अपलोड कर पाएंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बच्चों के लिए हेल्दी रूटीन कैसे बनाएं?