CBSE Board 2024: क्लास 10 का इंग्लिश का पेपर कैसा रहा? जानिए


By Priyanka Pal26, Feb 2024 02:20 PMjagranjosh.com

सीबीएसई 2024

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 26 फरवरी को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी के पेपर को आयोजित किया। सीबीएसई कक्षा 10 अंग्रेजी का पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुआ। आगे जानिए कैसा रहा कक्षा 10वीं इंग्लिश का पेपर।

पेपर पैटर्न

इंग्लिश लैंग्वेज पेपर में तीन सेक्शन होते हैं। जिसमें पहला सेक्शन रिडिंग स्किल का रहा जो कि 20 मार्क्स का था। सेक्शन B grammar 20 मार्क्स, राइटिंग स्किल 10 मार्क्स। तीसरा लिटरेचर पार्ट जो कि 40 मार्क्स का होता है।

ऑब्जेक्शन

स्टूडेंट सीबीएसई परीक्षा प्रश्नपत्रों पर अपना फीडबैक सीधे बोर्ड को नहीं भेज सकते हैं। स्टूडेंट अपना फीडबैक अपने शिक्षकों के साथ साझा कर सकते हैं और स्कूल इसे बोर्ड को भेज सकते हैं।

इंग्लिश व्याकरण

लखनऊ में सीबीएसई कक्षा 10 के छात्रों को अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र आसान लगा, व्याकरण का सेक्शन थोड़ा ट्रिकी था। तो, वहीं दूसरी ओर कई स्टूडेंट को पेपर आसान लगा।

आसान रहा पेपर

ज्यादातर स्टूडेंट को grammer सेक्शन ट्रिकी लगा। तो, वहीं कई छात्रों का कहना है कि अधिकांश प्रश्नों का अभ्यास स्कूल में किया गया था और इसलिए उत्तर देना आसान था। स्टूडेंट ने माना ज्यादातर प्रश्नों की प्रैक्टिस उन्होंने सैंपल पेपर से की थी।

स्टूडेंट रिव्यू

कुछ स्कूली छात्रों का कहना है कि उन्हें ज्यादातर प्रश्नों के उत्तर आसान लगे। कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने समय से पहले प्रश्न पत्र को हल कर लिया था।

ज्यादा नंबर की उम्मीद

कई छात्रों को पेपर थोड़ा चुनौतीपूर्ण और समय लेने वाला लगा। कुल मिलाकर, पेपर हल करना आसान था और छात्र परीक्षा के बाद काफी खुश थे और अच्छे अंकों की उम्मीद कर रहे थे।

ऐसे ही एग्जाम रिव्यू और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत में है यह दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल