By Mahima Sharan26, Feb 2024 12:41 PMjagranjosh.com
स्कूल का महत्व
स्कूल हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। छात्र जीवन के कई साल स्कूल में ही बिताते हैं। चीजों को सीखने के लिए स्कूल बहुत ही बड़ा रोल निभाता है। बच्चों के जीवन में स्कूल का बड़ा महत्व है।
बेस्ट स्कूल की तलाश
वहीं, हर माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे को बेस्ट एजुकेशन मिले। इसके लिए वे अपने बच्चों के लिए बेस्ट स्कूल ढुंढते हैं। जहां उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं भी मिलें।
दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल
अच्छी स्कूल की खोज में हम बच्चों को देश से बाहर भी भेजते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल मौजूद है। इतना ही नहीं इस स्कूल का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
सिटी मोंटेसरी स्कूल
दरअसल, यह स्कूल है सिटी मोंटेसरी स्कूल जो लखनऊ में स्थित है। यह एक को-एजुकेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जिसकी स्थापना साल 1959 में डॉ. भार्गवी देवी और डॉ. जगदीश गांधी द्वारा की गई थी।
सबसे बड़ा इंग्लिश मीडियम स्कूल
सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा इंग्लिश मीडियम स्कूल है। यहां करीब 55 हजार से अधिक छात्र और 4,500 कर्मचारी हैं। यह स्कूल शिक्षा पद्धति पर आधारित है, जहां बच्चों को स्वतंत्र रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
सीएमएस का सिलेबस
यहां के सिलेबस में साइंस, हिंदी, सोशल साइंस, मैथ्स, इंग्लिश और आर्ट को शामिल किया है। साथ ही स्कूल में सभी प्रकार के करिकुलर एक्टिविटी में मौजूद है जैसे की सीएमएस स्पोर्ट्स, संगीत और नाटक आदि।
अगर आप अपने बच्चे के लिए बेस्ट स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
इग्नू में ऑनलाइन एग्रीकल्चर कोर्स के लिए आवेदन हुए शुरू