इग्नू में ऑनलाइन एग्रीकल्चर कोर्स के लिए आवेदन हुए शुरू
By Priyanka Pal26, Feb 2024 09:25 AMjagranjosh.com
कॉलेज एडमिशन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन एग्रीकल्चर के कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस कोर्स में दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कोर्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन प्रोग्राम में सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने, डिप्लोमा एक साल के लिए, यूजी और पीजी सहित कुल 16 कोर्स चलाए जा रहे हैं। इग्नू की वेबसाइट http://ignou.ac.in/ पर जाकर किए जा सकते हैं।
ऑनलाइन कोर्स
एग्रीकल्चर जैसे डिमांडिंग कोर्स के लिए स्टूडेंट्स इस कोर्स को घर बैठे कर सकते हैं। इग्नू में एग्रीकल्चर के कई कोर्स कराए जाते हैं। यह इग्नू के 21 स्टडी स्कूल्स में से एक है।
अन्य कोर्स
इग्नू में एमएससी फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट की डिमांड सबसे अधिक है। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन एग्रीबिजनेस, डिप्लोमा इन हाॅर्टिकल्चर जैसे कोर्स भी मौजूद हैं।
डिग्री कोर्स
इग्नू से डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री प्रोडक्शन, रेशम उत्पादन, कृषि नीति जैसे कोर्स के लिए भी आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट, जल और वाटरशेड मैनेजमेंट व डेयरी टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में डिग्री प्रदान करता है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं। होम पेज पर अपडेट कोर्स के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर IGNOU एग्रीकल्चर ऑनलाइन प्रोग्राम के लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाएं। अपनी डिटेल फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
ऐसे ही कॉलेज और ऑनलाइन कोर्स से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।