CUET UG नहीं हुआ क्लियर? कॉलेज में एडमिशन के 7 अन्य विकल्प


By Priyanka Pal06, Aug 2024 12:46 PMjagranjosh.com

सीयूईटी यूजी 2024

भारत में हर साल स्टूडेंट्स कॉलेज एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देते हैं, जिसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई कर पाते हैं। जिन स्टूडेंट्स का सीयूईटी क्लियर नहीं होता आगे इस वेब स्टोरी में जानिए कि आप किन ऑप्शन को चुन सकते हैं।

1. प्राइवेट यूनिवर्सिटी

अगर आपका सीयूईटी क्लियर नहीं हुआ है तो आप प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर सकते हैं। देश के कई प्राइवेट कॉलेज से आप क्वालिटी एजुकेशन ले सकते हैं।

2. री एग्जाम

अगर आप गर्वमेंट कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहते हैं तो, आप फिर से एक बार सीयूईटी दे सकते हैं। एग्जाम क्लियर करने के लिए आप अपनी पिछली गलतियों से सीख सकते हैं।

3. दूसरे कॉलेज में एंट्री

कई यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन में एडमिशन देने के लिए खुद के एग्जाम बनाती हैं, उन्हें क्लियर करने के बाद आप एडमिशन ले सकते हैं। जिन कोर्सेस में पढ़ाई करना चाहते हैं, वह डिग्री हासिल कर सकते हैं।

4. डिप्लोमा कोर्स

यदि आप ग्रेजुएशन नहीं करना चाहते तो, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेस कर सकते हैं। इन कोर्सेस को पूरा करने के बाद आप नौकरी कर सकते हैं।

5. प्रोफेशनल कोर्स

आप लॉ, मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने के बारे में सोच सकते हैं।

6. डिस्टेंस लर्निंग

देश में IGNOU की तरह ऐसी कई यूनिवर्सिटी हैं जहां से आप ग्रेजुएशन ओपन से कर सकते हैं। इसके साथ आप अपनी स्किल पर भी काम कर सकते हैं, जो बाद में आपके करियर में यूजफुल साबित हो सकती हैं।

7. वर्क एक्सपीरियंस

प्रोफेशनल करियर की ओर आपका रुख ज्यादा है तो आप इसके लिए एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसके लिए इंटर्नशिप और पार्ट टाइम जॉब के जरिए किसी भी कंपनी में अनुभव हासिल कर सकते हैं।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

PhysicsWallah में मिलेगा घर बैठे नौकरी करने का मौका, ग्रेजुएट करें अप्लाई