IIT और IIM से डिग्री लेने के बाद बाबा बने हैं ये 5 धर्म गुरू


By Priyanka Pal14, Jan 2025 03:32 PMjagranjosh.com

IIT और IIM से डिग्री लेने के बाद धर्म गुरू बने ये बाबा

भारत में ऐसे कई बाबा या धर्म गुरु मौजूद हैं जिन्होंने अपनी पढ़ाई IIT और IIM जैसे बड़े शिक्षा संस्थानों से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने अध्यात्मकता की ओर कदम रखा।

रसनाथ दास

IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र रसनाथ दास ने ग्रेजुएशन के बाद अमेरिका जाकर डेलॉइट में काम किया। फिर उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एमबीए की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने कृष्ण की भक्ति में डूबने के लिए अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया।

अमोघ लीला दास

धर्म गुरू अमोघ लीला दास का पुराना नाम अशीष अरोड़ा था, जिन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। जिसके बाद वे अपनी किताब लिखने और सोशल मीडिया पर अपने प्रवचन देने के लिए जाने जाते हैं।

आचार्य प्रशांत

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि आचार्य प्रशांत का पूरा नाम प्रशांत त्रिपाठी है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

स्वामी मुकुंदानंद

स्वामी मुकुंदानंद भारत के एक विश्व-प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं। वे जगद्गुरु कृपालु योग नामक योग प्रणाली के संस्थापक हैं, जिसे व्यापक रूप से JKYog के नाम से जाना जाता है। लेकिन कुछ लोग ही ये बात जानते हैं कि उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम कोलकाता से एमबीए किया है।

गौरांग दास

भारत के जाने-माने अध्यात्म गुरु हैं, जिन्होंने बड़े पैमाने पर समाज में अपना योगदान दिया है और विभिन्न मंचों पर इस्कॉन की शिक्षाओं को बढ़ावा दिया है। गौरांग दास जी का पुराना नाम एएसके आनंद है, जिन्होंने आईआईटी बॉम्बे से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

अविरल जैन

अविरल ने साल 2015 में आईटीआई वाराणासी से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद बंगलुरू में गोल्ड मेन एसएसीएचएस कंपनी में नौकरी की और फिर 40 लाख सालाना पैकेज छोड़कर धर्म गुरू बनने का रास्ता चुना।

संकेत पारेख

IIT मुंबई से पढ़ाई कर चुके 29 साल के केमिकल इंजीनियर संकेत पारेख की जिंदगी अपने सीनियर से ऑनलाइन चैट करने के बाद पूरी तरह से बदल गई थी।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Zahan Kapoor: Black Warrant के दमदार एक्टर कितने पढ़े लिखे हैं?