अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता कितनी पढ़ी लिखी हैं?


By Priyanka Pal15, Jul 2024 06:36 PMjagranjosh.com

श्लोका मेहता की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आज इस वेब स्टोरी में जानिए अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता कितनी और कहां से पढ़ी लिखी हैं?

श्लोका मेहता

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका, हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। उनके पिता दुनिया के नंबर वन डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं।

एजुकेशन

श्लोका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी करने के बाद प्रिंसटन यूनिवर्सिटी,न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन किया।

डिग्री

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस इसके अलावा उनके पास कानूनी शिक्षा में मास्टर डिग्री भी है।

सामाजिक कार्य

श्लोका अपने सामाजिक कार्यों की वजह से जानी जाती हैं। वह अपनी कंपनी कनेक्ट फॉर के जरिए देशभर में एनजीओ को सहयोग करती हैं।

शादी

श्लोका चर्चा में तब आयी जब वे अंबानी परिवार की बड़ी बहू बन गईं। उन्होंने 2019 में आकाश अंबानी से शादी की और एक बंधन में बंध गए।

दोस्ती

श्लोका और आकाश एक ही स्कूल में पढ़ते थे। ईशा अंबानी और श्लोका बचपन से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने एक ही किंडरगार्टन से पढ़ाई की है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारतीय व्यंजनों को विदेश में पहचान दिलाने वाले विकास खन्ना की सक्सेस स्टोरी