भारतीय व्यंजनों को विदेश में पहचान दिलाने वाले विकास खन्ना की सक्सेस स्टोरी


By Priyanka Pal09, Apr 2025 11:53 AMjagranjosh.com

विकास खन्ना

भारतीय शेफ विकास खन्ना दुनिया भर में एक जाने माने कुक हैं। उन्होंने अपने शेफ बनने की जर्नी में काफी अड़चनों का सामना किया है। ऐसे में जानिए उनकी प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी के बारे में।

बचपन

13 साल की उम्र तक विकास खन्ना अपने पैरों पर ठीक से चल नहीं पाते थे। उनके क्लब्ड फीट थे वह बाहर बाकि बच्चों की तरह खेल - कूद नहीं कर पाते थे। इसलिए स्कूलिंग के बाद वह अपना समय दादी को किचन में खाना बनाते हुए देख कर बिताते थे।

मुझे खाना बनाना है

10वीं के बाद लोग पूछते थे क्या तुमको भी इंजीनियरिंग करनी है। लेकिन विकास ने कहा कि नहीं बनना है मुझे इंजीनियर, मुझे खाना बनाना है। उन्होंने स्कूलिंग के बाद 1991 में होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। जिसके बाद अमेरिका जाकर अपनी पाककला को निखारा।

होटल में बर्तन धोए

विकास के भाई जब उन्हें अमेरिका ले गए, तब उन्होंने होटल में बर्तन धोने का काम भी किया। वह ठंड में रातों को बेंच पर सोए, आर्थिक तंगी में भी विकास ने खुद को कभी निराश नहीं होने दिया।

मशहूर शेफ

विकास खन्ना जब अपनी शेफ की जर्नी में थे तो विदेशी सिर्फ अपनी डिश बनवाते थे। पर उन्होंने समय के साथ भारतीय व्यंजनों को भी विदेशों में पहचान दिलवाई। आज न्यूयॉर्क और दुबई में इनके अपने रेस्त्रां हैं।

मास्टरशेफ इंडिया के जज

आज विकास खन्ना कुकबुक राइटर हैं, फिल्म मेकर हैं और तो और मशहूर कुकरी शो मास्टरशेफ इंडिया के वह लगातार कई सीजन से जज भी हैं।

कई सम्मान उनके नाम

वे कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किए जा चुके हैं, विभिन्न पुस्तक लिख चुके हैं और कई प्रकार की सामाजिक सेवाओं से जुड़े हुए हैं।

पीएम मोदी के लिए बनाया खाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब साल 2021 में यूनाइटेड नेशन्स की महासभा में स्पीच देने के लिए न्यूयॉर्क गए थे, तब विकास खन्ना ने उनके लिए गुजरात और महाराष्ट्र की स्पेशल डिश भी तैयार की थी।

बराक ओबामा के लिए खाना तैयार किया

इतना ही नहीं विकास खन्ना ने 2010 में पूर्व यूएस प्रेजिडेंट बराक ओबामा के लिए वह सात्विक खाना तैयार कर चुके हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

अपूर्वा मखीजा कितनी पढ़ी लिखी हैं?