By Priyanka Pal17, Feb 2025 05:40 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 351 तहसील हैं। क्या आप बता सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में 5 बार A आता है?
उत्तर प्रदेश के चार भाग
उत्तर प्रदेश चार भागों में बंटा हुआ है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के जिले
उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
किस जिले में 5 बार A आता है
लेकिन, क्या आप बता सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में 5 बार A आता है? हम बताते हैं दरअसल संत रविदास नगर में 5 बार A आता है।
संत रविदास नगर
संत रविदास नगर को यदि इंग्लइिश में लिखा जाए Sant Ravidas Nagar तो इसमें 5 बार A आता है। संत रविदास नगर को वैसे भदोही के नाम से भी जाना जाता है।
कालीन का शहर
भदोही को कालीन का शहर भी कहा जाता है। यहां दक्षिण एशिया में सबसे अधिक कालीन बुनाई उद्योग केंद्र है।
राज्य का 65वां जिला
भदोही को 30 जून 1994 को राज्य के 65वें जिले के रूप में बनाया गया है। इससे पहले ये वाराणसी जिले का हिस्सा था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
10वीं साइंस एग्जाम में मिलेंगे 90+ अंक, सॉल्व करें ये सवाल