जानिए,दिल्ली की शान इंडिया गेट को कब और किसने बनवाया?
By Prakhar Pandey23, Feb 2023 03:02 PMjagranjosh.com
दिल्ली की शान
दिल्ली की शान इंडिया गेट राजधानी घूमने वाले लोगों के लिए प्रमुख जगहों में से एक हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली का इंडिया गेट किस साल में बना था और किसने बनवाया था।
इंडिया गेट
नई दिल्ली के "औपचारिक धुरी" के पूर्वी किनारे पर कर्तव्य पथ के पास स्थित इंडिया गेट दिल्ली घूमने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता हैं।
निर्माण
इंडिया गेट का निर्माण एड्विन लैंडसियर लुटियंस ने करवाया था। सर एडविन लैंडसीर लुटियन एक अंग्रेज वास्तुकार थे।
कब बना था इंडिया गेट?
सन 1931 में इंडिया गेट बन के तैयार हुआ था।
क्यों बनाया गया था इंडिया गेट?
फर्स्ट वर्ल्ड वॉर ऑफ थर्ड एंग्लो अफगान युद्ध में इंडियन आर्मी के करीब 90 हजार सैनिकों के बलिदान में ब्रिटिश हुकूमत ने यह इमारत बनवाई थी।
ऐतिहासिक इमारत
इस 42 मीटर उंची ऐतिहासिक इमारत का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से किया गया था।
आजादी के बाद बदलाव
इंडिया गेट के दीवारों पर शहीद सैनिकों के नाम लिखवाए गए हैं। इंडिया गेट के सामने किंग जॉर्ज वी का स्टेचू लगा था जो कि आजादी के बाद हटा दिया गया था।
इंडिया गेट में संशोधन
आजादी के बाद इस इमारत में हुए बदलाव के चलते इंडिया गेट इंडियन आर्मी के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं।
अमर जवान ज्योति
साल 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों की याद में उनके सम्मान के लिए आगे चलकर इंडिया गेट के सामने अमर जवान ज्योति लौ बनाई गई थी।
नया बदलाव
हालांकि अब अमर जवान ज्योति लौ को सरकार के फैसले के बाद उसका एक हिस्सा नैशनल वॉर मेमोरियल के अमर चक्र में जलने वाली लौ से मिलाया जा चुका है।