इतनी हो सकती है भारतीय सेना में सैलरी, देखें डिटेल्स


By Mahima Sharan05, May 2023 05:06 PMjagranjosh.com

कैसे मिलती है सैलरी

अगर आप भारतीय सेना से जुड़ना चाहते हैं, तो जान लें कि जवानों का वेतन उनकी रैंक के अनुसार निर्धारित किया जाता है। साथ ही अन्य फायदे दिए जाते हैं।

लेफ्टिनेंट

लेफ्टिनेंट को वेतन स्तर 10 के अनुसार सैलरी दी जाती है। इसमें कैंडिडेट को बिना किसी भी अन्य भत्ते न्यूनतम वेतन 56,100 - 1,77,500 रुपये तक मिलती है।

कप्तान

सेना में कप्तान के पद के लिए वेतन स्तर 10B है। बिना किसी अन्य भत्ते के सेना के कप्तान को सैलरी के तौर पर 61,300-1,93,900 रुपये तक दिए जाते है।

मेजर

भारतीय सेना में पे मैट्रिक्स में मेजर के लिए वेतन स्तर 11 निर्धारित की गई है। वहीं, बिना किसी अन्य भत्ते के बिना सैसरी 69,400-2,07,200 रुपये मिलती है।

लेफ्टिनेंट कर्नल

लेफ्टिनेंट कर्नल को वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन स्तर 12A के आधार पर सैलरी मिलती है। बिना भत्ते के न्यूनतम वेतन 1,21,200-2,12,400 रुपये तक है।

कर्नल

कर्नल को वेतन मैट्रिक्स में स्तर 13 के अनुसार सैलरी दी जाती है। बिना किसी अन्य भत्ते के साथ वेतन 1,30,600-2,15,900 रुपये तक मिलती है।

ब्रिगेडियर

इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर के पद के लिए वेतन स्तर 13A निर्धारित की गई है। वहीं, इस पद पर न्यूनतम वेतन 1,39,600-2,17,600 रुपये तय है।

मेजर जनरल

मेजर जनरल के लिए वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 निर्धारित है। वहीं मेजर जनरल को बिना किसी अन्य भत्ता सैलरी 1,44,200-2,18,200 रुपये दिया जाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल

लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल के पद के लिए वेतन स्तर 15 के हिसाब से सैलरी मिलती है। जिसमें कैंडिडेट को 1,82,200-2,24,100 रुपये तक दिए जाते हैं।

The Kerala Story: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं खूबसूरत अदाकारा अदा शर्मा