भारतीय मूल के ये लीडर्स दूसरे देशों में संभाल रहें कमान


By Prakhar Pandey01, Mar 2023 02:06 PMjagranjosh.com

भारतीय मूल

भारतीय मूल के लोग आज पूरे विश्व में अपने हुनर का लोहा मनवा रहें हैं। आज हम ऐसी ही कुछ शख्सियत के बारे में आपको बताएंगे जो विदेशों में बड़े पदों पर जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

ऋषि सुनक

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इस समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं। ऋषि की वाइफ अक्षता मूर्ति भी भारतीय मूल की हैं।

कमला हैरिस

कमला हैरिस यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं। 57 वर्षीय कमला की मां श्यामा गोपालन का जन्म भारत के तमिलनाडु में हुआ था।

भरत जगदेव

2020 में गुयाना के राष्ट्रपति चुने गए भरत जगदेव भी भारतीय मूल से संबंधित हैं। 1912 में जगदेव के दादा राज जियावान को अमेठी से मजदूरी के लिए गुयाना ले जाया गया था।

पृथ्वीराज रूपन

पृथ्वीराज रूपन इस समय मॉरीशस के राष्ट्रपति हैं। पृथ्वीराज का जन्म 1959 में भारत के एक आर्य समाज हिन्दू परिवार में हुआ था।

प्रविंद जगन्नाथ

भारतीय मूल के प्रविंद जगन्नाथ इस समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री हैं। प्रविंद के पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भारत से थे।

एंटोनियो कोस्टा

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के पिता का जन्म गोवा में हुआ था।

हलीमा याकूब

सिंगापुर में राष्ट्रपति पद की कमान संभाल रही हलीमा याकूब भी भारतीय मूल की हैं। हलीमा के पिता इंडियन और उनकी मां मलेशियन थी।

इरफान अली

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं। अली का जन्म एक भारतीय-गायनीज मुस्लिम परिवार में सन् 1980 में हुआ था।

World Civil Defence Day 2023 : Know History, Theme and Significance