ये 7 हैं भारत के सबसे खूबसूरत आइलैंड्स


By Priyanka Pal20, Dec 2024 05:43 PMjagranjosh.com

अगर आप भी प्रकृति और समुद्री लहरों को देखने के बहुत बड़े दीवाने हैं। तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत 7 सबसे खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में -

माजुली, असम

ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुला आइलैंड दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। यह आइलैंड उत्तर में सुबनसिरी नदी और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित है।

दीवर आईलैंड, गोवा

साउथ गोवा, मंडोवी नदी पर बना दीवर आईलैंड अभी तक लोगों की नजरों से ओझल है। यहां का शांत वातावरण, प्रकृति और खूबसूरत बीच आईलैंड की खूबसूरती को दर्शाते हैं।

बंगाराम, लक्ष्यद्वीप

बंगाराम एक छोटे टिड्ड्रॉप आकार का द्वीप है, जो अग्टाटी और कवड़ती के करीब है। इस द्वीप पर पर्यटक रिसॉर्ट में ढहरकर आनंद लेते हैं।

हैवलॉक द्वीप,

यह अंडमान द्वीप समूह के भीतर ग्रेट अंडमान के पूर्व में रिची द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीपों में से एक है।

नील द्वीप

नील द्वीप उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो भीड़ से दूर रहना चाहते हैं। नील द्वीप पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

नेत्रानी द्वीप

नेत्रानी द्वीप को कबूतर द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, इसका इस्तेमाल भारतीय नौसेना द्वारा निशाना लगाने के अभ्यास के लिए किया जाता था। इस द्वीप पर आज भी गाड़ियां और खाली बम के गोले पाए जा सकते हैं।

अगत्ती द्वीप

अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। लक्षद्वीप का सुंदर और शांतिपूर्ण स्थान अगत्ती द्वीप अपने सफेद रेत के समुद्र तटों और नीले पानी के लिए मशहूर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सिर्फ बड़े जिगर वाले ही कर सकते हैं इन शहरों का दौरा, एडवेंचर से भरी है हर राह