सिर्फ बड़े जिगर वाले ही कर सकते हैं इन शहरों का दौरा, एडवेंचर से भरी है हर राह
By Mahima Sharan20, Dec 2024 04:41 PMjagranjosh.com
एडवेंचर वाले जगहें
घूमना-फिरना तो हम सभी को पसंद होता है, लेकिन सभी के अपने-अपने पसंदीदा जगहें होते हैं। किसी को शांत और प्राकृतिक जगहें पसंद होती है, तो किसी को एडवेंचर करना पसंद होता है। वैसे आपको कौन सी जगह पसंद है? आज हम आपके लिए दुनिया के कुछ ऐसे एडवेंचर वाले जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां कमजोर दिल वाले लोग कभी नहीं जा सकते। इन जगहों पर कदम-कदम पर एडवेंचर है-
माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, नेपाल
माउंट एवरेस्ट का नाम सुनते ही मन में एडवेंचर से भरे ख्याल आने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एडवेंचर के साथ-साथ यह स्ट्रेस के लिए भी जाना जाता है। हद से ज्यादा ऊंचाई होने के कारण यह हमेशा ही ऑक्सीजन की कमी रहती हैं, जिससे कारण वहां का मौसम बेहद ही चुनौतियों से भरा हो जाता है।
मुंबई
सपनों की नगरी कहलाने वाले मुंबई में टिक पाना इतना भी आसान नहीं है। यहां भीड़भाड़ और प्रदूषण का स्तर इतना ऊंचा है कि यहां के नागरिक अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते और स्ट्रेस का शिकार बन जाते हैं।
डेथ रोड, बोलीविया
बोलीविया के ‘डेथ रोड’ को दुनिया का सबसे डरावने सड़कों में से एक माना जाता है। यहां के संकरे रास्ते, गहरी खाइयां और तेज हवाओं के कारण हर पल सतर्क रहना पड़ता है।
काबुल
दुनिया के सबसे स्ट्रेसफुल जगहों में से एक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भी है। यहां के लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों और समस्याओं का सामना करते हैं।
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां पूरे छह महीनों तक सूरज नहीं उगता है। बर्फीले रेगिस्तान यहां के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं।
इन जगहों पर केवल हिम्मतवाले लोग ही जा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ