सपनों की उड़ान बनेगी हकीकत, ये हैं भारत के बेस्ट पायलट कॉलेज


By Priyanka Pal14, Jan 2025 04:54 PMjagranjosh.com

भारत के बेस्ट पायलट कॉलेज

अगर आप अपने पायलट बनने का सपना देख रहे हैं और उसे पूरा करना चाहते हैं, तो आप भारत के इन बेस्ट कॉलेज से डिग्री हासिल कर सकते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के बेस्ट पायलट कॉलेज के बारे में।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी की स्थापना साल 1986 में फुरसतगंज हवाई क्षेत्र में की गई थी। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित है।

मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब

मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब, इंदौर की स्थापना 1951 में हुई थी। यह इंदौर एयरपोर्ट पर स्थित सबसे पुराने फ्लाइट स्कूलों में से एक है, जिसका सैटेलाइट बेस भोपाल, मध्य प्रदेश में है।

राष्ट्रीय उड़ान प्रशिक्षण संस्थान

सीएई ऑक्सफोर्ड एविएशन अकादमी रायबरेली, जिसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के रूप में भी जाना जाता है, उड़ान स्कूलों में से एक है जो उच्चतम मानकों पर संचालित होता है और नव-प्रशिक्षित कुशल पायलट तैयार करता है।

अहमदाबाद एविएशन एंड एरोनॉटिक्स लिमिटेड

अहमदाबाद एविएशन एंड एरोनॉटिक्स लिमिटेड DGCA अप्रूव्‍ड इंडियन फ्लाइट स्कूल और एयर चार्टर कंपनी है।

बॉम्बे फ्लाइंग क्लब

बॉम्बे फ्लाइंग क्लब भारत का सबसे पुराना फ्लाइंग क्लब है, जिसकी स्थापना 1928 में हुई थी, जो जुहू एयरोड्रम, मुंबई में स्थित है।

राजीव गांधी एविएशन एकेडमी

राजीव गांधी एविएशन अकादमी आरजी एविएशन ने युवा उम्मीदवारों को पायलट ट्रेनिंग प्रोग्राम में सर्वश्रेष्ठ लाकर अपना संचालन शुरू किया।

गवर्नमेंट फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल

यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सरकारी उड़ान प्रशिक्षण स्कूल में प्रवेश पाने के लिए आपका क्लास 12 पास करना जरूरी है।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

IIT और IIM से डिग्री लेने के बाद बाबा बने हैं ये 5 धर्म गुरू