प्राचीन भारत के 7 ऋषि मुनि, जिन्हें हमेशा रखा जाता है याद
By Priyanka Pal04, Jan 2025 04:54 PMjagranjosh.com
भारत का इतिहास बहुत प्राचीन रहा है, वेदो की रचना से लेकर ऐतिहासिक कला की झलक कई परिदृश्यों में दिखती है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के प्राचीन ऋषियों के बारे में।
ऋषि भारद्वाज
आधुनिक विज्ञान के मुताबिक राइट बंधुओं के वायुयान का आविष्कार किया, वहीं हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कई सदियों पहले ऋषि भारद्वाज ने विमानशास्त्र के जरिए वायुयान को गायब करने के असाधारण विचार से लेकर एक ग्रह से दूसरे ग्रह व एक दुनिया से दूसरी दुनिया में ले जाने के रहस्य उजागर किए।
बौधायन
भारतीय त्रिकोणमितिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। कई सदियों पहले ही तरह – तरह के आकार प्रकार की यज्ञवेदियां बनाने की त्रिकोणमितीय रचना पद्धति बौद्धयन ने खोजी। 2 समकोण समभुज चौकोन के क्षेत्रफलों का योग करने पर जो संख्या आएगी, उतने क्षेत्रफल का समकोण समभुज चौकोन बनाना और उस आकृति का उसके क्षेत्रफल के समान के वृत्त में बदलना इस तरह के कई मुश्किल सवालों का जवाब बौद्धयन ने आसान बनाया।
भास्कराचार्य
आधुनिक युग में धरती की गुरुत्वार्षण शक्ति की खोज का श्रेय न्यूटन को दिया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरुत्वाकर्षण का रहस्य न्यूटन से भी कई सदियों पहले भास्कराचार्यजी ने उजागर किया।
पतंजलि
आधुनिक दौर में जानलेवा बीमारियों में एक कैंसर या कर्करोग का आज उपचार संभव है। किंतु कई सदियों पहले ही ऋषि पतंजलि ने कैंसर को रोकने वाला योगशास्त्र रचकर बताया कि योग से कैंसर का भी उपचार संभव है।
आचार्य चरक
चरक संहिता जैसा महत्वपूर्ण आयुर्वेद ग्रंथ रचने वाले आचार्य चरक आयुर्वेद विशेषज्ञ व त्वचा चिकित्सक भी बताए गए हैं। आचार्य चरक ने शरीर विज्ञान, गर्भ विज्ञान व औषधि के बारे में गहन खोज की।
महर्षि सुश्रुत
सुश्रुत संहिता ग्रंथ में शल्य चिकित्सा के बारे में कई अहम ज्ञान विस्तार से बताया है। इनमें सुई, चाकू व चिमटे जैसे तकरीबन 125 से भी ज्यादा शल्य चिकित्सा में जरूरी औजारों के नाम और 300 तरह की शल्यक्रियाओं व उसके बारे में पूरी जानकारी बताई गई है।
नागार्जुन
नागार्जुन को रसायन शास्त्र और धातु विज्ञान की खोज के लिए जाना जाता है। इसी के साथ उन्हें रस रत्नाकरस, रसेंद्र मंगल को प्रमाणित करने के लिए जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Khel Ratna Awards: खिलाड़ियों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानिए