इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से महिलाओं को मिलेगा पैसा


By Priyanka Pal07, Mar 2024 12:33 PMjagranjosh.com

सरकारी योजना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के लिए योजना का किया शुभारंभ। यह योजना विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा दिए गए 10 गारंटी वादों में से एक थी।

महिलाओं को मिलेगा लाभ

हिमाचल सरकार ने 4 मार्च को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा की है। अगले वित्त वर्ष से इस योजना का लाभ महिलाओं को मिल सकेगा।

कब मिलेगा लाभ

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ हिमाचल की पात्र महिलाओं को वित्त वर्ष 2024 से 25 तक दिया जाएगा। इसमें प्रतिमाह महिलाओं को 1 हजार 500 रुपये दिए जाएंगे।

कितनी महिलाएं उठाएंगी लाभ

हिमाचल सरकार द्वारा लाई गई इस योजना का लाभ 18 से 60 साल की महिलाएं उठा सकेंगी। इस योजना का लाभ पांच लाख से अधिक महिलाएं उठा सकेंगी।

फॉर्म भरें

इस योजना की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ प्राप्त करने के लिए एक फार्म भरना होगा। इसमें महिलाओं को को अपनी जानकारी के साथ विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, श्रेणी, सरकारी नौकरी, आय सहित अन्य जानकारी देनी होगी। सरकार ने फार्म जारी कर दिया है।

योजना का खर्च

सरकार की इस पांचवीं गारंटी को लागू करने में राज्य सरकार के सालाना करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार के अनुसार इससे प्रदेश के सभी परिवार सीधे-सीधे जुड़ेंगे।

आयु सीमा

सरकार ने प्रथम चरण में लाहौल-स्पीति की महिलाओं को सम्मान राशि दी। प्रदेश की 2,45,000 महिलाओं को 1 फरवरी से 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी गई है।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

फ्रांस ने दिया महिलाओं को अबॉर्शन कराने का अधिकार