आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति से जुड़ी ये कुछ खास बातें, जानें


By Prakhar Pandey2023-02-28, 15:20 ISTjagranjosh.com

कार्यकाल

आइए जानते हैं आजाद भारत के 1950 से 1962 तक पहले राष्ट्रपति रहें डॉ राजेन्द्र प्रसाद के बारे में।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद

डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के जीरादेई गांव में हुआ था। मात्र 12 साल की उम्र में उनकी शादी राजवंशी देवी से 1896 में हुई थी।

ब्रिलियंट स्टूडेंट

कलकत्ता यूनिवर्सिटी की परीक्षा में टॉप करने पर हर महीने 30 रुपए के छात्रवृत्ति का इनाम दिया हैं। 1902 में उन्हें कलकत्ता प्रेसिडेंसी कॉलेज में एडमिशन लिया था।

टीचर रिमार्क

एक टीचर ने डॉ राजेन्द्र की कॉपी चेक करते हुए लिखा था कि ‘परीक्षा देने वाला परीक्षा लेने वाले से ज्यादा बेहतर हैं’।

शिक्षा के लिए त्याग

पारिवारिक जिम्मेदारियों और पढ़ाई के प्रति लगन के चलते डॉ राजेन्द्र ने गोपाल कृष्ण गोखले के उन्हें इंडियन सोसायटी से जुड़ने के प्रस्ताव को भी दीनता से मना कर दिया था।

सोशल इंगेजमेंट

डॉ राजेन्द्र प्रसाद एक सामाजिक आदमी थे, वो अक्सर अपनी सामाजिक कार्यों में बिजी रहते थे। उन्होंने 1906 में बिहारियों के लिए एक स्टूडेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की स्थापना की थी।

दयावान

डॉ राजेन्द्र एक बेहतरीन इंसान थे। उन्होंने साल 1914 में बिहार और बंगाल में भीषण बाढ़ के दौरान पीड़ितों की काफी मदद की थी। 1934 में भी वे मलेरिया से जूझ रहें बिहारवासियों को दवाइयां और कपड़े बा

आजादी में रोल

1930 में हुए नमक सत्याग्रह में डॉ राजेन्द्र ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें बिहार राज्य का प्रमुख बना दिया गया और उन्होंने नमक बेचकर पैसे इकट्ठे किए।

जेल

नमक सत्याग्रह आंदोलन के दौरान उन्हें कानून के उल्लंघन में 6 साल की जेल भी हुई। इसके अलावा 1942 में भी उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए 3 साल की जेल हुई।

बतौर राजनेता

आजादी से पहले 1946 में डॉ राजेन्द्र खाद्य एवं कृषि मंत्री थे, इस दौरान भी उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए। वहीं राष्ट्रपति रहते हुए प्रसाद ने कई देशों का दौरा कर भारत की छवि बनाने की कोशिश कीं।

सादगी की मिसाल

1950 से लेकर 1962 तक डॉ राजेन्द्र प्रसाद देश के राष्ट्रपति रहें। लेकिन जब वे राष्ट्रपति के पद से हटे तो बंगले को छोड़ जर्जर खपरैल कुटिया जैसे मकान को आशियाना बनाया।

SSC CHSL Admit Card 2023: जारी हुए एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड