International Day of Action for Rivers 2023: जानें थीम, इतिहास और जरूरी बातें


By Prakhar Pandey2023-03-14, 11:08 ISTjagranjosh.com

International Day of Action for Rivers

आइए जानते हैं नदियों के अंतराष्ट्रीय दिवस के 2023 की थीम, इतिहास और इससे जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें।

14 मार्च

14 मार्च को दुनियाभर में नदियों का अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता हैं। इस दिवस को मनाने का मकसद नदियों के महत्व और उन्हें विभिन्न खतरों से बचाने की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

थीम

2023 का नदियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का थीम ‘नदियों का अधिकार’(Right of Rivers) का रखा गया हैं। यह कैंपेन राष्ट्रीय रूप से नदी की पहचान को बढ़ावा देते हैं ।

जैव विविधता

इस साल का थीम जैव विविधता के लिए नदियों के महत्व पर केंद्रित है।

इतिहास

1997 में आयोजित बांधों से प्रभावित लोगों की पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक के प्रतिभागियों ने बांधों के खिलाफ और नदियों, जल और जीवन के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस को अपनाया।

20 और देश

20 देशों के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया था कि यह दिवस 14 मार्च को ब्राजील के बड़े बांधों के खिलाफ कार्रवाई दिवस को मनाया जाएगा।

मुख्य उद्देश्य

इस दिन को बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य विनाशकारी जल विकास प्रोजेक्ट्स के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना, वाटरशेड के स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करना और नदियों के समान और सतत प्रबंधन की मांग करना है।

15वां सम्मेलन

इस साल, दुनिया जैविक विविधता पर 15वें सम्मेलन के लिए मिल रही है। नदी प्रणाली पृथ्वी का उच्चतम बायोडायवर्सिटी क्षेत्र है।

भारत में नदियों के लिए आंदोलन

भारत में भी नदियों के संरक्षण या बाँध निर्माण के विरोध में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, नर्मदा बचाओ आंदोलन इनमें से एक था।

AFCAT 1 2023 Result Declared : Know How to Check