By Prakhar Pandey2023-03-10, 22:55 ISTjagranjosh.com
दिल्ली
दिल्ली के फेमस एजुकेशन मिनिस्टर मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद 9 मार्च से आतिशी अब दिल्ली की नई शिक्षा मंत्री हैं।
नई शिक्षा मंत्री
साउथ दिल्ली के कालकाजी विधानसभी से विधायक आतिशी मार्लेना को बतौर शिक्षा मंत्री दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया गया हैं। आइए जानते हैं आतिशी के बारे में।
आतिशी
आतिशी का जन्म 8 जून 1981 में दिल्ली में हुआ था। वह पिछले दो बार से साउथ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से विधायक हैं।
मिनिस्टर
आतिशी इस समय वित्त, शिक्षा, श्रम, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन योजना, भूमि और भवन जागरूकता सेवाएं, कला संस्कृति भाषा के मंत्रालयों की मिनिस्टर हैं।
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
आतिशी दिल्ली में ही पली-बढ़ी, उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल नई दिल्ली से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, 2001 में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।
ऑक्सफोर्ड
ग्रेजुएशन के बाद आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गई और 2003 में उन्होंने शेवनिंग स्कॉलरशिप पर इतिहास में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। 2005 में वह रोड्स स्कॉलर के रूप में मैग्डलीन कॉलेज,ऑक्सफोर्ड गई।
टीचिंग
आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय के लिए टीचिंग की हैं। उन्होंने एनजीओ संभावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के साथ भी काम किया है।
राजनीति
2013 जनवरी में आतिशी आप यानी आम आदमी पार्टी के लिए नीति निर्माण में शामिल हो गईं, जिसकी जड़ें अन्ना आंदोलन से शुरू हुई थी।
पॉलिटिकल पर्सनालिटी
आतिशी इस समय एक राजनीतिक हस्ती हैं, आतिशी जुलाई 2015 से 17 अप्रैल 2018 तक मुख्य रूप से शिक्षा पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
IIT मंडी प्लेसमेंट और टॉप रिक्रूटिंग कंपनियों के बारे में जानें