By Priyanka Pal06, Sep 2023 05:44 PMjagranjosh.com
कौन हैं आप ?
अगर हम आपसे पूछे आप भारतीय हैं या इंडियन क्या उत्तर होगा आपका ? हो गए न कंफ्यूज आइए जानते हैं क्या होगा इसका सही उत्तर
विवाद
दरअसल राष्ट्रपति भवन में डिनर इनविटेशन से एक विवाद उठ खड़ा हुआ जिसके मुख्य कारण भारत शब्द बन गया है।
इन्विटेशन -
जी 20 सम्मेलन में शामिल होने जा रहे अतिथियों के लिए बनाए गए इन्विटेशन में ‘ द प्रजिडेंट ऑफ भारत’ शब्द का प्रयोग किया गया इससे पहले जब भी कोई राजपत्र सामने आया है उसमें हमेशा द प्रजिडेंट ऑफ इंडिया लिखा होता था।
जी20 सम्मेलन -
रात्रिभोज के लिए विदेशी मेहमानों को इसबार जो निमंत्रण पत्र भेजा गया उसमें द प्रजिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है । यह राष्ट्रपति भवन द्वारा उठाया गया पहला कदम है।
राज्यसभा में मचा बवाल –
विपक्षी इस बात का विरोध करते नज़र आए की भारत को हम भारत बोलते हैं लेकिन पूरी दुनिया में भारत को इंडिया के नाम से जाना जाता है। तो वहीं कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया है।
संविधान -
संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत अर्थात इंडिया, राज्यों का संघ होगा।
प्रस्तावना –
हमारी प्रस्तावना के अंग्रेजी संस्करण में लिखा है We The People of India जिसे अगर हिंदी में ट्रांस्लेट किया जाए तो बनता है हम भारत के लोग।
अलग नामों का प्रयोग -
इससे यह पता चलता है कि इंडिया को अंग्रेजी में ट्रांस्लेट करने पर वह भारत की ही उपाधि पाता है और दोनों ही नामों को देश में स्वीकार भी किया जाता है।
इतिहास में क्या नाम चुने गए ?
संविधान सभा में जब देश के नाम पर चर्चा हुई थी तब इन दोनों नामों के अलावा कई और नाम पर भी चर्चा की गई थी इनमें भारतभूमि, भारतवर्ष, हिन्दुस्तान नाम भी सामने आया था। सहमति न बनने के कारण इन्हें रिजेक्ट किया गया।
Exam Stress: 7 Most Effective Tips To Cope Up With It!