विनम्रता रखने वाले लोग दुनिया में शांत और सुखी होते हैं - ईश्वर चंद्र विद्यासागर
By Priyanka Pal30, Aug 2024 05:00 AMjagranjosh.com
ईश्वर चंद्र विद्यासागर के विचार
ईश्वर चंद्र विद्यासागर के ये विचार हमें प्रेरणा देते हैं कि हम समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य करें और एक बेहतर दुनिया बनाने में अपना योगदान दें।
शिक्षा
विद्यासागर का मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को समाज में गरिमा और पहचान भी दिलाती है।
मानवता
उनका विश्वास था कि सच्ची मानवता का मतलब है दूसरों की सहायता करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना।
नैतिकता
विद्यासागर ने हमेशा नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि कठिनाइयों के बावजूद, व्यक्ति को अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
बदलाव
उनका यह विचार था कि समाज में सुधार की शुरुआत व्यक्ति के खुद से होनी चाहिए। जब हम अपने अंदर बदलाव लाते हैं, तभी हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
समान अधिकार
वे नारी शिक्षा के बड़े समर्थक थे। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए समाज में कई बदलाव किए।
सच्चा ज्ञान
विद्यासागर का मानना था कि शिक्षा और ज्ञान का असली महत्व तभी है, जब हम उसका उपयोग समाज की भलाई के लिए करें।
असफलता ही सफलता
उनके अनुसार, असफलता को सीखने का अवसर मानना चाहिए। असफलता हमें अपनी गलतियों से सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
धर्मों का सम्मान
वे धार्मिक सहिष्णुता के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि हर व्यक्ति का सम्मान करना आवश्यक है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से हो।
ऐसी ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
मिसाइल मैन की ये बातें छात्रों को करती हैं मोटिवेट