Japanese Habits: ये आदतें रखती हैं आपकी जिंदगी बदलने का दम


By Priyanka Pal15, Jan 2025 01:55 PMjagranjosh.com

जापान सिर्फ अपने खूबसूरत रहने के तरीके और कल्चर के लिए जाना जाता है। इसी के साथ यहां के लोगों की कुछ अच्छी आदतें भी हैं जिन्हें अपनाकर आप भी खुशहाल जीवन जी सकते हैं। आज इस वेब स्टोरी में जानिए जापानी आदतों के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं।

KAIZEN

इसका मतलब है बेहतर के लिए बदलाव। यह एक फिलॉस्फी है जो टाइम के साथ एक - एक करके परमानेंट इंप्रूवमेंट हासिल करने के लिए जिंदगी के अलग - अलग पहलुओं में मजबूत बदलाव करने के लिए फोकस करती है।

GAMAN

इसका अर्थ है धैर्य यह एक कल्चरल वैल्यू है, जो आपको सेल्फ कंट्रोल की मजबूत समझ के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए मोटिवेट करती है। यह इंसान के सब्र और आत्म सम्मान को बनाए रखने पर आधारित है।

OMOIYARI

इसका मतलब करुणा और सहानुभूति है, ये दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके बारे में बात करने के साथ दूसरों की प्रॉब्लम को समझना है। यह दूसरों के अनुभवों का पता होने और उनके साथ इज्जत से पेश आने के बारे में है।

SHINRIN YOKU

यह जंगलों की तरफ समय बिताने की ओर इशारा करता है। यह जंगलों से आने वाली आवाजों को सुनने, ध्यान देने और एकाग्रता बनाए रखने के बारे में है। यह तरीका बताता है कि नेचर के साथ समय बिताने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

ITADAKIMASU

इस जापानी फ्रेस का इस्तेमाल जिसे अक्सर खाना शुरू करने से पहले थैंकफुल के लिए किया जाता है। इसका कॉन्सेप्ट माइंडफुलनेस के बारे में बताता है।

OSEIBO & OCHUGEN

जापान में इसे गिफ्ट देने की परंपरा है। यह ग्रेटीट्यूट दिखाने और सोशल रिलेशन बनाए रखने की जापानी प्रैक्टिस है। यह तरीका पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों में मजबूत रिश्ते बना सकता है।

Mindfulness

अपने साथ रहने के लिए एक समय निर्धारित करना, इस समय में बिना किसी फैसले के अपने विचार और भावनाओं पर फोकस करना। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय निकालकर खुद को तरोताजा करने का बेहतरीन तरीका है माइंडफुलनेस।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ये 7 नियम बदल देंगे आपके जीने का तरीका