जानिए कहां तक पढ़ी लिखी है फिल्म जवान की स्टार कास्ट


By Priyanka Pal02, Sep 2023 06:14 PMjagranjosh.com

जवान स्टार कास्ट एजुकेशन क्वालिफिकेशन -

अपने ट्रेलर से ही धूम मचाने वाली फिल्म जवान की स्टार - कास्ट जानिए कहां तक पढ़ी है।

शाहरुख खान -

दुनिया भर में किंग खान के नाम से मशहूरी पाने वाले एक्टर ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट कोलंबस से पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन डीयू के हंसराज कॉलेज से कंप्लीट किया है।

विजय सेतुपति -

विजय सेतुपति चेन्नई के स्कूल से पढ़े हैं उन्होंने बी.कॉम से ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद अमीरात में एक अकाउंटेंट के रूप में तीन साल तक काम किया।

सान्या मल्होत्रा -

बॉलीवुड में अपने काम की छाप छोड़ने वाली अदाकारा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

प्रियामणि -

जब प्रियामणि अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर रही थीं तभी उन्हें फिल्म के लिए कास्ट किया गया। लेकिन उन्होंने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।

सुनील ग्रोवर -

उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से थिएटर में मास्टर डिग्री के साथ अपनी शिक्षा पूरी की।

संजय दत्त -

अभिनेता ने हिमाचल प्रदेश के सनावर लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है।

रिद्धि डोगरा -

प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल, साइकोलॉजी में ऑनर्स की पढ़ाई डीयू से उसके बाद अदाकारा ने पोस्ट ग्रेजुएशन इवेंट मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट मुंबई से किया है।

नयनतारा -

साउथ की लेडी सुपरस्टार ने इंग्लिश लिटरेचर में बैचलर डिग्री हासिल की है।

National Nutrition Week 2023: 7 Brain-Boosting Food To Eat!