जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में मौजूद है?


By Priyanka Pal05, Mar 2025 12:32 PMjagranjosh.com

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में मौजूद है

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। यह पार्क दुनिया भर से प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही लोगों को आकर्षित करता है। आगे जानिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में मौजूद है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क मौजूद है। जिसे देश के सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्क में से एक माना जाता है और अपने समृद्ध वन्य जीवन और सुंदर परिदृश्य के लिए जाना जाता है।

इतिहास

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को 1936 में स्थापित किाय गया था। जो मूल रूप से यूनाइटेड प्रोविंस के गवर्नर विलियम मैल्कम हैली के नाम पर हैली नेशनल पार्क कहा जाता था।

जिम कॉर्बेट का नाम बदला

1957 में, इसका नाम बदलकर जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया, जिन्होंने पार्क के निर्माण और बाघ संरक्षण में अहम भूमिक निभाई।

आकर्षक का केंद्र

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत का अनुभव लेने के इच्छुक लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का क्षेत्र

पार्क 1,318.54 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक विशाल स्थान है जिसमें विभिन्न प्रकार के परिदृश्य हैं, जिनमें जंगल, घास के मैदान, नदियां और पहाड़ शामिल हैं।

बाघों का घर

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बड़ी संख्या में बाघों के घर के लिए जाना जाता है। जिसमें लुप्तप्राय बंगाल टाइगर भी शामिल है। पार्क में कई तरह के दूसरे जानवर और पक्षी भी शामिल हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

रिज्यूमे को बेहतर बनाने के तरीके