गिनीज बुक ऑफ वल्ड में हुबली रेलवे स्टेशन का नाम हुआ शामिल
By Priyanka Pal20, Mar 2023 01:17 PMjagranjosh.com
हुबली रेलवे स्टेशन -
कर्नाटक का हुबली रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म बन गया है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्ड में शुमार हो गया है।
स्टेशन में लगी है कितनी लागत ?
20 करोड़ की लागत से बना ये रेलवे स्टेशन हुबली यार्ड की रीमॉडलिंग का हिस्सा है और इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में भविष्य में और अधिक ट्रेनों की जरूरतों को पूरा करना है।
स्टेशन का नाम -
हुबली रेलवे स्टेशन को आधिकारिक तौर पर श्री सिद्धारुढ़ स्वामीजी स्टेशन कहा जाता है।
रेलवे स्टेशन की खासियत -
दक्षिणी रेलवे ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म एक ही समय में दो दिशाओं से दो ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान को सक्षम बनाता है।
गिनीज वल्ड ऑफ बुक -
पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे-हुबली-टिनाईघाट खंड के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन के विकास का भी शुभारंभ किया था।
यहां ट्रेन का संचालन बिजली से होगा -
530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित विद्युतीकरण परियोजना के तहत यहां ट्रेन का संचालन पूरी तरह बिजली पर होगा।
स्टेशन यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराएगा -
दोबारा विकसित किया गया होसपेटे स्टेशन यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराएगा।
स्मारक की डिजाइन -
अधिकारियों ने कहा कि हम्पी हुबली रेलवे स्टेशन स्मारकों की तरह डिजाइन किया गया है।