मेजर राधिका सेन कौन हैं? जिन्‍हें किया गया UN सैन्य अवार्ड से सम्मानित


By Priyanka Pal31, May 2024 12:00 PMjagranjosh.com

मेजर राधिका सेन कौन हैं?

इंडियन आर्मी की जवान ने एक बार फिर भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मेजर राधिका सेन को UN के महासचिव ने सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया है।

एजुकेशन

राधिका सेन मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं। वह IIT बॉम्बे में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहीं थी। तब उन्होंने सेना में शामिल होने का निर्णय लिया था।

बड़ी उपलब्धियां

वह एक बायोटेक इंजीनियर हैं। मेजर सेन ने आठ साल पहले भारतीय सेना को ज्वाइन किया था।

कमांडर

साल 2023 में भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के साथ इंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में राधिका को नियुक्त किया गया था, और उन्होंने अप्रैल 2024 में अपना कार्यकाल पूरा किया।

अवॉर्ड

मेजर राधिका सेन को यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वे मेजर सुमन गवानी के बाद यह अवॉर्ड पाने वाली दूसरी भारतीय महिला पीसकीपर हैं।

रोल मॉडल

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, राधिका सेन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया, जहां उन्होंने उत्तरी किवु में एक अलर्ट नेटवर्क बनाने में मदद की।

राधिका ने समुदाय के लोगों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए एक मंच प्रदान किया।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ICC ने मेजर लीग क्रिकेट को दिया लिस्ट-A का दर्जा