रेपो रेट क्या होता है? 7 प्वाइंट्स में जानिएPrakhar Pandey


By Prakhar Pandey10, Feb 2023 12:03 PMjagranjosh.com

रेपो रेट एक मनी मार्केट टर्म होता हैं। आज हम इस स्टोरी में 7 प्वाइंट्स में आपको बताएंगे कि रेपो रेट क्या होता हैं।

रेपो रेट &रेपो रेट वो दर होती है जिसके तहत आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अन्य कमर्शियल और सरकारी बैंकों को कर्ज उधार देता हैं।

कम होने का असर &रेपो रेट कम होने से बैंक लोन की ईएमआई भी कम हो जाती है,होम लोन, व्हीकल लोन जैसे कर्ज की ब्याज दर भी सस्ते हो जाते हैं।

बढ़ने का असर &रेपो रेट बढ़ने से सभी तरह का बैंक लोन महंगा हो जाता है और इसी क्रम में ईएमआई में भी इजाफा देखने को मिलता हैं।

रेपो रेट में बदलाव की वजह &रेपो रेट में उतार चढ़ाव की वजह मुद्रास्फीति यानी महंगाई होती हैं। RBI मुद्रास्फीति को देखते हुए रेपो रेट में बदलाव करती हैं।

रेगुलेटर&&रेपो रेट को बढ़ाने या घटाने का अधिकार सिर्फ आरबीआई के पास हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड हर बैंक को उसके द्वारा लागू शर्तें माननी ही होती हैं।

मार्केट का रोल &जब आरबीआई को मार्केट से पैसे निकालने हो तो रेपो रेट बढ़ाया जाता हैं और जब मार्केट में पैसे डालने हो तो रेपो रेट घटाया जाता हैं।

प्रेजेंट रेपो रेट&रिजर्व बैंक द्वारा अभी प्रेजेंट रेपो रेट को 6.25% से बढ़ाकर 6.50% प्रतिशत किया गया हैं।

Thank You For Watching

CBSE Board एग्जाम के लिए काम आएंगे ये 5 टिप्स