Success Story : जानिए बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉपर अदिति की कहानी
By Priyanka Pal
25, Mar 2023 01:04 PM
jagranjosh.com
छपरा की अदिति ने किया टॉप -
BSEB द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सारण के तरैया में नेवारी की रहने वाली अदिति ने पूरे बिहार में साइंस में टॉप किया है।
पढ़ने में रहीं हैं होशियार -
अदिति शुरू से ही पढ़ने में होशियार छात्रा रहीं हैं उन्होंने मैट्रीक की परीक्षा भी अच्छे अंको से उत्तीर्ण की थी।
साइंस में क्या रहा स्थान ?
साइंस में टॉप 3 में अदिति ने अपनी जगह बनाई हैं वहीं 2021 में मैट्रिक में 478 नंबर लाकर टॉप 7 में स्थान बनाया था।
इस बार की बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है-
साइंस में खगडिया की आयुषी नंदन को पहला स्थान मिला, आर्ट्स में मुहद्देसा ने स्थान हासिल किया है।
अदिति का सपना है IAS बनना -
अदिति आगे पढ़कर UPSC देना चाहती हैं उनका सपना है कि वह बड़े होकर IAS बनें और अपने माता- पिता का नाम रोशन करें।
हासिल किए 94.2 प्रतिशत अंक -
अदिति ने अपने सफल परिणामों का राज अपनी सेल्फ स्टडी को बताया है जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता- पिता और गुरूजनों को भी दिया है।
बोर्ड ने बार - बार किया था अदिति का पेपर चेक -
अदिति को खुद पर पूरा भरोसा थी कि उन्हें परीक्षा में अच्छा परिणाम ही मिलेगा, उनकी कॉपी को 45 मिनट तक बार - बार जांचा गया था।
बिहार बार्ड की व्यवस्था -
बिहार बोर्ड में यह व्यव्स्था बनाई गई है कि जिन विद्यार्थियों के अच्छे अंक आएंगे उनकी कॉपी को बार - बार जांचा जाऐगा उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगें।
JEE के बिना अब 12वीं पास भी पा सकते हैं IIT में एडमिशन
Read More