Congress Manifesto 2024: कांग्रेस के नए घोषणा पत्र '5 न्याय' में क्या है खास?
By Priyanka Pal05, Apr 2024 02:24 PMjagranjosh.com
लोकसभा चुनाव 2024 सर पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी टेड़ी ऐड़ी का जोड़ लगाकर जनता का दिल जीतने में लगी हैं। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र 5 न्याय जारी कर दिया है।
5 न्याय
कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र 5 न्याय से फोकस, न्याय के 5 स्तंभों से है। पार्टी ने इसके जरिए महिलाओं से लेकर रोजगार के अवसर और जाति जनगणना पर ध्यान केंद्रित किया है।
5 न्याय का अर्थ
कांग्रेस का 5 न्याय से अर्थ न्याय के पांच स्तंभों में, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है। आंकड़ों के आधार पर पार्टी ने कहा कि वह सकारात्मक कार्रवाई के एजेंडे को मजबूत करेगी।
संवैधानिक संशोधन
गारंटी के साथ पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पारित करेगी।
रोजगार और शिक्षा
पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और समुदायों के लिए लागू किया जाएगा।
ऋण
पार्टी का कहना है कि वह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को घर बनाने, बिजनेस शुरू करने और संपत्ति खरीदने के लिए संस्थागत ऋण बढ़ाएगी।
योजना
पूरे देश में पार्टी महालक्ष्मी योजना शुरू करने का वादा कर रही है। जिसके तहत वह प्रत्येक गरीब भारतीय परिवार को बिना शर्त के एक लाख रुपये की धनराशि देगी।
ग्रेजुएट युवा
राइट टू अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत पार्टी 25 साल से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट का एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान करेगी।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा से हुए रिटायर