पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा से हुए रिटायर


By Priyanka Pal04, Apr 2024 01:51 PMjagranjosh.com

मनमोहन सिंह

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हो गए हैं। उनकी शुरूआत राज्यसभा के लिए साल 1991 में असम से हुई थी। मनमोहन सिंह की जगह अब काग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा पहुंचेगी।

सांसद

मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से रिटायर हो गए हैं। वह आखिरी बार 2019 में राजस्थान से राज्यसभा के सांसद बने थे।

इंप्रेसिव एजुकेशन

उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन किया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी और ऑक्सफोर्ड से डी.फील करने के बाद प्रोफेसर की नौोकरी की।

आर्थिक सलाहकार

इकोनॉमिक्स में बेहतरीन डिग्री के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर जैसे पेशे के बाद। उन्हें संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आर्थिक मामलों के रूप में चुना गया। साल 1971 में उनकी नियुक्ति आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई।

RBI गवर्नर

उन्होंने अपने जीवन में कई पदों पर रहकर देश के लिए काम किया। वह न केवल देश के पूर्व पीएम रहे बल्कि उनकी डिग्री और नॉलेज ने उन्हें महत्वपूर्ण स्थानों पर जगह भी दी। उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक का गवर्नर होने के साथ प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के रूप में तैनात रहे।

प्रधानमंत्री

राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे, वितमंत्री रह चुके। तो वहीं उन्होंने देश का कार्यकाल एक प्रधानमंत्री के रूप में 10 साल तक संभाला।

उपाधियां

साल 1987 में उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ वितमंत्री के लिए एशिया मनी अवॉर्ड और यूरो मनी अवॉर्ड से सम्मान प्राप्त है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उतरेंगे ये सितारे