By Priyanka Pal11, Mar 2025 11:02 AMjagranjosh.com
गुजिया से जुड़ी अनोखी बातें
होली में बनाई जाने वाली स्पेशल डिश गुजिया का जिक्र सबसे पहले 13वीं सदी में हुआ। तब इसे गुड़ और आटे से बनाया गया था। आज जानिए गुजिया भारत में कब आई।
लोकप्रिय गुजिया
गुजिया का इतिहास भारत में मुगलों के आने से भी करीब 300 साल पुराना है। गुजिया को आम और खास के बीच लोकप्रियता मुगल काल में ही मिली।
बकलावा से प्रेरित है गुजिया
इतिहासकार मानते हैं कि गुजिया तुर्की की मिठाई बकलावा से मेल खाती है। बकलावा मक्खन से बनाई जाने वाली मिठाई है। जिसे शहद और चीनी में भिगोया जाता है।
यूपी के बुंदेलखंड में बनी पहली गुजिया
भारत में गुजिया 16वीं सदी में पहली बार बनाई गई, जिसे सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बनाया गया था और वहीं से ये राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों में बनना शुरू हुई।
मुगल व्यंजनों में गुजिया
इतिहास में रेशम के व्यापार के लिए जो सिल्क रूट बना था उस रूट पर बुंदेलखंड भी पड़ता था। इस रूट पर उस दौर में अरब देशों से भारत आए मुस्लिम व्यापारी और मुगल कई तरह के व्यंजन लेकर आए जिसमें गुजिया भी शामिल थी।
होली में बनी गुजिया
होली पर गुजिया बनाने का रिवाज भी काफी पुराना है। कहा जाता है कि जब बुंदेलखंड इलाके से गुजिया मशहूर हुई तो उसका स्वाद और मिठास पास के बृज क्षेत्र तक भी पहुंचा।
बृज में भी गुजिया
बृज की होली मशहूर है और वहां गुजिया पसंदीदा मिठाइयों में शामिल है। वहीं पर दशकों पहले होली वाले दिन स्वादिष्ट गुजिया का भोग भगवान कृष्ण को लगाया गया था।
गुजिया के कई नाम
बिहार में कुछ जगहों पर इसे पिड़की कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में गुजिया को कुसली, महाराष्ट्र में यह मिठाई करंजी, गुजिया को गुजरात में घुघरा, कर्नाटक में करिगाडुबु, तमिलनाडु में सोमासी और आंध्र प्रदेश में कज्जिकयालु कहते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
दुनिया में अनार का निर्यात करने वाला देश कौन सा है?