दुनिया में अनार का निर्यात करने वाला देश कौन सा है?
By Priyanka Pal11, Mar 2025 10:20 AMjagranjosh.com
दुनिया में अनार का निर्यात
अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और पोषण मूल्य के लिए प्रसिद्ध, अनार वैश्विक बाजारों में अपनी छाप छोड़ता है। आज जानिए ऐसे देश के बारे में जो कि दुनिया में अनार का सबसे अधिक निर्यात करता है।
सर्वाधिक अनार निर्यातक देश
भारत दुनिया में अनार के सबसे बड़े निर्यातक देश के रूप में जाना जाता है। अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और पोषण मूल्य के लिए प्रसिद्ध, भारतीय अनार ने वैश्विक बाजार में अनोखी छाप छोड़ी है।
भारत में अनार का उत्पादन
भारत का कुल फल उत्पादन 107.10 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचा है, जिसमें अनार का योगदान लगभग 3 MMT था।
अनार की खेती
अनार उत्पादन में भारत दुनिया भर में सातवें स्थान पर है, जिसकी खेती लगभग 2,75,500 हेक्टेयर भूमि पर की जाती है।
प्रमुख निर्यात
भारतीय अनार की कई अंतरराष्ट्रीय बाजार जैसे नीदरलैंड, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत और अमेरिका भी भारतीय अनार के लिए एक प्रमुख बाजार है।
आर्थिक प्रभाव
अनार का निर्यात भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कई किसानों को आजीविका प्रदान करता है और देश की विदेशी मुद्रा आय में योगदान देता है।
बढ़ता निर्यात
बढ़ता निर्यात बाजार किसानों को बेहतर खेती के तरीके अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।