माया और लीह टाटा कौन हैं? जो हुई रतन टाटा इंस्टीट्यूट बोर्ड में शामिल


By Priyanka Pal09, Jan 2025 05:44 PMjagranjosh.com

माया और लीह टाटा कौन हैं?

माया और लीह टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल नवल टाटा की बेटियां हैं, इन दोनों का नाम सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट के बोर्ड में ट्रस्टी के रूप में शामिल होने के लिए सामने आ रहा है। अगली पीढ़ी को कमान सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रतन टाटा इंस्टीट्यूट बोर्ड में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, उनकी नियुक्ति सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड सदस्यों द्वारा की गई है। SRTII के ट्रस्ट डीड के अनुसार, SRTT को SRTII के छह बोर्ड सदस्यों में से तीन को नामित करने का अधिकार है।

माया की एजुकेशन

ब्रिटेन के बिजनस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से माया ने पढ़ाई की है। उन्होनें टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड से अपने करियर को शुरू किया।

टाटा डिजिटल

टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड के अचानक बंद होने से माया के करियर की दिशा में मोड़ आया, जो उन्हें टाटा डिजिटल की तरफ ले गया। टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

लीह टाटा

लीह टाटा नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने बिजनेस कारोबार में हाथ बढ़ाया है।

लीह टाटा का करियर

उन्होंने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

इंडियन होटल इंडस्ट्री

भारत की होटल इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर में, उन्होंने कई पदों पर काम किया है। अपनी बहन के साथ, वह भी टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट की ट्रस्टी के रूप में काम करती हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

GATE ने स्टूडेंट को भेजा अजीबोगरीब मेल, पढ़कर अपना ही नाम भूल गया छात्र