By Priyanka Pal03, Feb 2024 05:38 PMjagranjosh.com
भारत रत्न
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में महान योगदान के लिए दिया जाता है। इसे देने की शुरूआत सन् 1954 में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी। आगे जानिए, इसे पाने वाले व्यक्ति को किन सुख - सुविधाओं का लाभ मिलता है?
राष्ट्रीय सम्मान
यह राष्ट्रीय सम्मान 26 जनवरी को दिया जाता है। इस रत्न की सिफारिश प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रपति को की जाती है। ये सम्मान हर साल 3 व्यक्तियों को दिया जाने का प्रावधान है।
पदक
सम्मानित व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट और एक पीपल के पत्ते के आकार का पदक मिलता है। यह सम्मान 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक निलंबित भी किया गया था।
बदलाव
शुरुआत में यह सिर्फ जीवित व्यक्तियों के लिए था, लेकिन 1955 में नियमों में सुधार किया गया। जिसके बाद मरे हुए व्यक्तियों को भी उनके महान योगदानों के लिए दिया जाने लगा।
सुख - सुविधाएं
इस राष्ट्रीय पद से सम्मानित व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री के बराबर VIP का दर्जा, जबकि किसी राज्य में जा रहे हैं तो राज्य अतिथि का दर्जा भी दिया जाता है।
राष्ट्रीय कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।
निशुल्क यात्रा
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को हवाई जहाज, ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट दी जाती है।
विशेष सुविधाएं
राजनयिक पासपोर्ट का अधिकार। भारतीय वरीयता क्रम में सातवें स्थान पर रखा गया और राज्य सरकारें विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
ये हैं राजनीति में कदम रखने वाले साउथ के पॉपुलर स्टार्स