गंगा नदी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य


By Priyanka Pal11, Mar 2023 03:32 PMjagranjosh.com

दक्षिण भारत की गंगा नदी

भारत में गंगा नदी सबसे पवित्र मानी जाती है यह उत्तरी भाग में बहती है जो कि हिमालय के पहाड़ों से निकलती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है |

कावेरी नदी कहां तक बहती है ?

कावेरी नदी पश्चिमी घाट के ब्रह्मगिरि पर्वत से निकलती है तथा कर्नाटक और तमिलनाडू मे बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है |

कावेरी की सहायक नदियां

इस नदी की लंबाई लगभग 800 किलोमीटर है हेमावती, शिम्सा, अकार्वती, काबिनी, भवानी, अमरावती कावेरी नदी की सहायक नदियाँ है |

कावेरी नदी पर कई जलप्रपात स्थित हैं

जिनमें से होगेनक्कल जलप्रपात, भारचुक्की जलप्रपात और बालमुरी जलप्रपात मुख्य है, होगेनक्कल जलप्रताप तमिलनाडू राज्य में स्थित है तथा भारचुक्की व बालमुरी जलप्रपात कर्नाटक राज्य में स्थित है |

गोदावरी नदी जिसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है

यह नदी पश्चिमी घाट त्रयंबक पहाड़ी से निकलती है तथा महाराष्ट, तेलंगना और आंध्र प्रदेश राज्यों में से बहती हुई अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है |

गोदावरी की सहायक नदियां

इस नदी की कुल लंबाई कुल लंबाई लगभग 1465 किलोमीटर है और प्राणहिता, इन्द्रावती, मंजिरा नदियाँ गोदावरी नदी की सहायक नदियां है।

गोदावरी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

इस नदी में नहाने से सारे पाप धुल जाते हैं, इसलिए इसको “वृद्ध गंगा” या “प्राचीन गंगा” के नाम से भी जाना जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

गोदावरी नदी पर, एशिया का सबसे बड़ा रेल-सड़क पुल कोव्वुर और राजमुंदरी को जोड़ता है, इसमें 120,777 वर्ग मील का क्षेत्र शामिल है।

क्या होती है महासागरीय धाराएं? जानिए