पढ़ाई से क्यों भागते हैं बच्चे? जानें वजह


By Mahima Sharan15, Nov 2024 03:01 PMjagranjosh.com

पढ़ाई से भागने वाले बच्चे

अगर छात्रों को पढ़ाई में रुचि नहीं है, तो यह संभावना नहीं है कि वे अपना 100 प्रतिशत देंगे। आज के समय में पढ़ाई में रुचि न होना बच्चों के लिए बेहद ही आम समस्या है। आइए उन कारणों के बारे में जानते है, जो बच्चों को पढ़ाई से दूर करते हैं।

रुचि जुनून में बदल जाती है

छोटे बच्चे बहुत आसानी से चीजों में रुचि लेते हैं। अगर वे जो सीख रहे हैं वह रोमांचक है तो वे नई चीजें सीखने के लिए उत्सुकता दिखाते हैं। पढ़ाई के लिए रुचि का होना बेहद ही जरूरी है। अगर बच्चों में रुचि नहीं होगी, तो उन्हें चीजें कभी भी याद नहीं रहेगी।

अकेले पढ़ाई करना

कुछ छात्रों को अकेले पढ़ाई करना बेहद मुश्किल लगता है। जब छात्रों को लगता है कि उनके पास मदद के लिए कोई नहीं है, तो वे थकने लगते हैं और पढ़ाई छोड़ देते हैं।

बिना किसी उद्देश्य के पढ़ाई करना

किसी भी ऐसी चीज में रुचि लेना मुश्किल है जिसे आप व्यर्थ समझते हैं। कुछ माता-पिता अपने बच्चों को यह बताकर प्रेरित करने की कोशिश करते हैं कि कड़ी मेहनत से पढ़ाई करना और अच्छे ग्रेड प्राप्त करना महत्वपूर्ण है ताकि वे सफल हों, लेकिन पढ़ाई करने के लिए बच्चों के पास स्वयं का लक्ष्य होना बेहद ही जरूरी है।

उबाऊ स्टडी पैटर्न

अलग-अलग बच्चों की अलग-अलग क्षमताएं होती हैं और वे पढ़ाने और सीखने की अलग-अलग शैलियों पर प्रतिक्रिया करते हैं। ऐसे में रोजाना एक ही तरह से पढ़ाई करना बच्चों के लिए बोरिंग साबित हो सकता है और यही कारण है कि वे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं।

काम का बहुत ज़्यादा बोझ

ज्यादातर माता-पिता चाहते हैं, कि उनके बच्चे मल्टी टैलेंटेड बनें। इसके लिए वे बच्चों पर कई सारी चीजें थोपना शुरू कर देते हैं, जैसे की डांसिंग, सिंगिंग आदि। ऐसे में बच्चों पर दबाव बढ़ने लगता है और वे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं।

बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना

माता-पिता के लिए परीक्षा के दौरान अपने बच्चे से  A ग्रेड की मांग करना आसान है। हालांकि, माता-पिता को ज्यादा उम्मीदें रखने के नतीजों को समझना चाहिए। हद से ज्यादा अपेक्षा रखना बच्चों के लिए तनाव का कारण बनता है और वे पढ़ाई से दूर भागते हैं।

ये चीजें बच्चों को पढ़ाई से दूर करती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

स्कूल स्ट्रेस को मैनेज करेंगे ये 5 टिप्स